Tag: आरोपी कॉन्स्टेबल को निलंबित

  • नशे में धुत कॉन्स्टेबल ने किया हंगामा, महिला से बदसलूकी; मारने को निकाली बेल्ट,आरोपी कॉन्स्टेबल को निलंबित

    नशे में धुत कॉन्स्टेबल ने किया हंगामा, महिला से बदसलूकी; मारने को निकाली बेल्ट,आरोपी कॉन्स्टेबल को निलंबित

     

    Cop Viral Video: आरपीएफ कॉन्स्टेबल (RPF Constable) के हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. आरोपी कॉन्स्टेबल को निलंबित कर दिया गया है.

    Delhi: नशे में धुत कॉन्स्टेबल का हंगामा, महिला से बदसलूकी; मारने को निकाली बेल्ट

    राजधानी दिल्ली (Delhi) से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां नई दिल्ली रेलवे स्टेशन (New Delhi Railway Station) के बाहर अजमेरी गेट की तरफ एक आरपीएफ कॉन्स्टेबल (RPF Constable) ने जमकर हंगामा किया. बता दें कि कॉन्स्टेबल उस वक्त शराब पीकर नशे में धुत था. आरोपी कॉन्स्टेबल ने मौके पर मौजूद एक महिला से भी बदतमीजी की. वो इतने पर ही नहीं रुका, शराब के नशे में धुत आरपीएफ कॉन्स्टेबल ने महिला को मारने के लिए अपनी बेल्ट निकाल ली. हालांकि इस दौरान मौके पर मौजूद अन्य लोग लगातार उसको शांत रहने के लिए कहते रहे.

    नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के बाहर कॉन्स्टेबल का हंगामा

    बता दें कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के बाहर हंगामा कर रहे आरपीएफ कॉन्स्टेबल की करतूत को लोगों ने कैमरे में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में आरोपी कॉन्स्टेबल एक महिला से बहस करता हुआ दिख रहा है. वाद-विवाद बढ़ने पर वो महिला को अपशब्द कहने लगता है. देखते-देखते वो महिला को मारने के लिए कमर पर लगी अपनी बेल्ट को निकालने लगता है. हालांकि वहां मौजूद एक अन्य उसको ऐसा करने से रोकता है और शांत करता है.

    महिला के साथ किया अभद्र व्यवहार

    गौरतलब है कि जब एक महिला अपनी साथी महिला को रिसीव करने अजमेरी गेट की तरफ नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर आई थी, तब महिला के साथ RPF के कॉन्स्टेबल ने अभद्र व्यवहार किया. जान लें कि ये वारदात बीते 18 सितंबर की बताई जा रही है.

    आरपीएफ कॉन्स्टेबल हुआ निलंबित

    शराब के नशे में हंगामा करने वाले आरपीएफ कॉन्स्टेबल को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 354 और 509 के तहत मुकदमा दर्ज किया है. बता दें कि आरोपी आरपीएफ कॉन्स्टबेल का नाम रोहतास मीणा है. आरपीएफ के अधिकारियों ने कॉन्स्टबेल रोहतास को निलंबित कर दिया है