Tag: आप के सांसद तथा एक विधायक का घर है इस इलाके में

  • जालंधर में सीवरेज के गंदे पानी में फिसलने से महिला की मौत, आप के सांसद तथा एक विधायक का घर है इस इलाके में

    You are currently viewing जालंधर में सीवरेज के गंदे पानी में फिसलने से महिला की मौत, आप के सांसद तथा एक विधायक का घर है इस इलाके में

    Woman dies after slipping in dirty sewerage water in Jalandhar, AAP’s MP and an MLA’s house is in this area

    जालंधर में सीवरेज के गंदे पानी में फिसलने से महिला की मौत, आप के सांसद तथा एक विधायक का घर है इस इलाके में

    जालंधरः नगर निगम शहर में विकास कार्यों को लेकर कितना सजगह है इसकी उदाहरण शुक्रवार को मनजीत नगर में उस वक्त देखने को मिली जब मोहल्ले में खड़े सीवरेज के पानी में एक महिला की फिसलने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला फैक्टरी से काम कर घर लौट रही थी कि रास्ते में हादसे का शिकार हो गई। बता दें कि इस इलाके में आम आदमी पार्टी के सांसद तथा एक विधायक का निवास स्थान भी है। मृतक महिला की पहचान नीरू निवासी घास मंडी के रूप में हुई है।

    मिली जानकारी के अनुसार गली में पिछले लगभग 3 महीनों से सीवरेज का पानी खड़ा है। इतनी देर तक पानी की निकासी न होने के कारण सड़क पर काई जम गई जिससे आने-जाने वाले लोग अकसर ही फिसल जाते हैं। अब तो यह फिसलन जानलेवा भी होने लगी है। इस दौरान जब एक महिला देर शाम को एक प्राइवेट फैक्ट्री में काम करके वापस घर लौट रही थी। तभी वह सीवरेज के पानी में पैर फिसलने से गिर गई। इस दौरान उक्त महिला की मौत हो गई। मोहल्ला निवासियों के महिला की मौत के बाद जमकर हंगामा किया।

    स्थानीय लोगों का कहना है कि उनके इलाके में सीवरेज का पानी करीब 3 महीने से खड़ा है। वह पूर्व पार्षद बंटी, एमएसए अंगुराल से लेकर एमपी सुशील रिंकू तक सभी को कई बार बता चुके हैं, लेकिन अभी तक किसी ने भी समस्या का हल नहीं निकाला है। मोहल्ले के लोगों ने कहा कि पानी खड़ा रहने से मोहल्ले में बीमारियां फैल रही हैं। बच्चों महिलाओं को घरों से मजबूरी में गंदे पानी से होकर जाना पड़ता है, लेकिन चाहे निगम हो या फिर नेता, उनकी किसी को भी परवाह नहीं है। गौरतलब है कि जिस गली में पानी खड़ा है वह एमएलए अंगुराल और एमपी रिंकू के घर के पास ही है।