Tag: आतंकी पन्नू ने की सुधीर के हत्यारे को इनाम देने की घोषणा

  • आतंकी पन्नू ने की सुधीर के हत्यारे को इनाम देने की घोषणा, वीडियो जारी कर किया ऐलान

    You are currently viewing आतंकी पन्नू ने की सुधीर के हथियारे को इनाम देने की घोषणा, वीडियो जारी कर किया ऐलान

    Terrorist Pannu announced, announced reward for Sudhir’s weapon, announced by releasing video

    आतंकी पन्नू ने की सुधीर के हत्यारे को इनाम देने की घोषणा, वीडियो जारी कर किया ऐलान

     

     

    चंडीगढ़: बीते दिनों महानगर में हिंदू नेता सुधीर सूरी की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार संदीप सिंह को सिख फॉर जस्टिस के आतंकी पन्नू ने 10 लाख रुपए देने का ऐलान किया है। इस संबंधी आतंकी पन्नु ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर जारी कर कहा कि यह 10 लाख रुपए की राशि कानूनी लड़ाई लड़ने में संदीप की सहयता करेगी।

    जानकारी के अनुसार सोशल मीडिया पर जारी इस वीडियो में आतंकी पन्नू ने कहा कि संदीप कोई आंतकवादी नहीं है, उसने सार्वजनिक जगह पर बम ब्लास्ट नहीं किया है। उसने कहा कि सिखों के खिलाफ बात करने वाले को मारना गलत नहीं है। गौरतलब है कि शिवसेना नेता सुधीर सूरी की शुक्रवार को गोलियां मार कर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस द्वारा आरोपी संदीप को भी गिरफ्तार कर लिया है।

    बता दें कि गौरतलब है कि आज हिंदू नेता सुधीर सूरी का अंतिम संस्कार किया जाना है। शव यात्रा निकलने से पहले आतंकी पन्नू ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर डाल दिया है। पन्नू ने कहा है कि संदीप कोई आतंकवादी नहीं है। उसने पांच गोलियां मारी जो हिंदू नेता सूरी को लगी। राजनीतिक चेहरे का कत्ल का मतलब आतंकवाद नहीं होता। उसने किसी सार्वजनिक जगह पर बम नहीं मारा है।