Tag: आग की चपेट में आई स्कूल बस

  • बटाला में हुआ भयानक हादसा, आग की चपेट में आई स्कूल बस, कई बच्चे झुलसे, तीन गंभीर, गेहूं की नाड़ को लगा रखी थी आग

    बटाला में हुआ भयानक हादसा, आग की चपेट में आई स्कूल बस, कई बच्चे झुलसे, तीन गंभीर, गेहूं की नाड़ को लगा रखी थी आग

    A terrible accident happened in Batala, the school bus came under fire, many children were scorched, three serious, the wheat pulse was set on fire

    बटाला में हुआ भयानक हादसा, आग की चपेट में आई स्कूल बस, कई बच्चे झुलसे, तीन गंभीर, गेहूं की नाड़ को लगा रखी थी आग

     

    बटालाः गुरदासपुर जिले के अंतर्गत आते बटाला में उस वक्त एक भयानक हादसा घट गया, जब वहां खेतों में गेहूं की नाड़ को लगाई आग की चपेट में एक स्कूल बस आ गई। जिस कारण कई बच्चे घायल हो गए, वहीं इनमें से तीन बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं बस पूरी तरह से जलकर राख हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने घायल बच्चों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया है, जहां तीन बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

    जानकारी अनुसार बटाला के श्री गुरु हरराय पब्लिक स्कूल, किला लाल सिंह की स्कूल बस खेतों में लगी आग की चपेट में आई। किसानों की ओर से गेहूं की नाड़ को आग लगाई गई थी जो बेकाबू होकर सड़क तक जा पहुंची। बस में कुल 41 बच्चे सवार थे। आग की चपेट में आने से कई बच्चे झुलस गए हैं। 3 बच्चे गंभीर रूप से घायल हुए हैं। वहीं, बस पूरी तरह से जलकर राख हो गई है।

    जिक्रयोग्य है कि पंजाब में किसानों की ओर से खेत में गेहूं की नाड़ में आग लगाने से राह चलते लोगों का जीवन खतरे में पड़ जाता है जिस कारण आज छोटे-छोटे बच्चों की जान पर बन आई है। वहीं प्रशासन द्वारा किसानों से गेहूं व पराली के खेतों में आग न लगाने की बार-बार अपील की जाती है और इस संबंधी कड़े कदम भी उठाए जा रहे हैं, परन्तु कुछ किसान अपने फायदे के लिए दूसरों की जान को जोखिम में डाल रहे हैं।