Tag: आई जी एम सी के नए ओ पी डी भवन में लगी भयंकर आग

  • आई जी एम सी के नए ओ पी डी भवन में लगी भयंकर आग, रसोई गैस सिलेंडर फटने से पेश आया हादसा

    आई जी एम सी के नए ओ पी डी भवन में लगी भयंकर आग, रसोई गैस सिलेंडर फटने से पेश आया हादसा

    शिमला : हिमाचल के सबसे बड़े अस्पताल आईजीएमसी की नई ओपीडी बिल्डिंग में आज सुबह आग लग गई। यह आग भवन के टॉप फ्लोर में थी। बताया जा रहा है कि रसोई गैस सिलेंडर के फटने की वजह से यह आग लगी है।

    हालांकि किसी जानी नुकसान की सूचना नहीं है। अग्निशमन विभाग को सूचना मिलते ही गाडिय़ां रवाना हुई हैं और आग पर काबू पाया जा रहा है। इस भवन में लकड़ी का इस्तेमाल, क्योंकि कम हुआ है इसलिए भी आग ज्यादा नहीं फैल पाई। इस घटना में कितना नुकसान हुआ है? इसके बारे में अभी आईजीएमसी प्रशासन आकलन कर रहा है।