कैसे ऑनलाइन गेम्स पर लगेगा बैन?
केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि जिन गेम्स पर देश में पाबंदी लगाने की तैयारी हो रही है, उनमें ऐसे खेल जिनमें सट्टेबाजी शामिल है, जो यूजर्स के लिए हानिकारक हो सकते हैं, और जिसमें लत लगने का एक कारक शामिल है। केंद्रीय मंत्री ने उन खास गेम्स की कोई लिस्ट फिलहाल जारी नहीं की है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पिछले कुछ दिनों में देश-विदेश में ऐसे कई मामले सामने आये हैं, जिसमें गेम्स की लत ने यूजर्स को भारी नुकसान पहुंचाया है।
ऑनलाइन गेम्स का खतरनाक ‘खेल’
ऑनलाइन गेम्स में ज्यादातर ऐसे होते हैं, जो मनोविज्ञान साइकोलॉजी के आधार पर यूजर को बांधकर रखने के लिए डिजाइन किये जाते हैं। मनोवैज्ञानिकों की मानें, तो इन गेम्स की आदत इसलिए पड़ जाती है क्योंकि इनका ऐक्सेस यूजर के पास होता है। वह उठते-बैठते, खाते-पीते हुए भी अपना खेल जारी रखता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इससे पहले सरकार ने पबजी मोबाइल ऐप को सुरक्षा कारणों से बैन कर दिया था। इसी तरह, भारत सरकार ने डेटा सुरक्षा चिंताओं को लेकर टिकटॉक को भी बैन कर दिया था। एक अनुमान के मुताबिक, भारत में ऑनलाइन गेमिंग का मार्केट साइज साल 2025 तक 231 अरब रुपये को पार कर जाएगा।








