Tag: आंध्रप्रदेश में आटो पर गिरी बिजली की हाईटेंशन तार

  • आंध्रप्रदेश में आटो पर गिरी बिजली की हाईटेंशन तार, 8 लोगों की जिंदा जलने से मौत

    You are currently viewing आंध्रप्रदेश में आटो पर गिरी बिजली की हाईटेंशन तार, 8 लोगों की जिंदा जलने से मौत

    Electricity high tension wire fell on auto in Andhra Pradesh, 8 people died due to burning alive

    आंध्रप्रदेश में आटो पर गिरी बिजली की हाईटेंशन तार, 8 लोगों की जिंदा जलने से मौत

     

    आंध्र प्रदेशः प्रदेश के श्री सत्या साई जिले में उस वक्त एक बड़ा हादसा हो गया, जब एक यात्रियों से भरे आटो रिक्शा पर एक हाईटेंशन बिजली की तार गिर गई, जिसमें 8 लोगों की झुलसने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सभी लोग खेतों में काम करने के लिए जा रहे थे कि रास्ते में हादसा हो गया। हादसे के बाद किसी को भी आटो से निकलने का मौका नहीं मिला और वह करंट का शिकार हो गए। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर जांच शुर कर दी है।

    जानकारी अनुसार ताडीपत्री मंडल के गुंडम्पली गांव के 8 लोग एक आटो में सवार होकर खेतों में काम करने के लिए जा रहे थे कि जैसे ही उनका आटो चिल्लाकोण्डयया पल्ली गांव के पास पहुंचा तो ऑटो रिक्शा पर हाई टेंशन बिजली का तार गिर गया, जिसके तुरंत बाद पूरे ऑटो में भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि ऑटो में सवार सभी लोग जिंदा जल गए, उन्हें बचने का मौका ही नहीं मिला। इस भीषण हादसे में 8 लोगों की मौत बताई जा रही है। मृतकों की पहचान सभी गुंडम्पली गांव के रहने वालों के रूप में हुई है।

    बता दें कि करंट लगने के अलावा इसी माह आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में एक गैस लीक का मामला हुआ था। एक कंपनी में गैस लीक होने की वजह से कंपनी में काम करने वाली 30 महिलाकर्मी बीमार पड़ गई थीं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गैस लीक होने की घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और हालात की जानकारी ली। मामले की जांच जारी है। अचुतापुरम में पोरस लेबोरेटरीज प्राइवेट मिलिमेटड कंपनी में आज गैस लीक की घटना हुई थी।