Tag: आंतक की चिट्ठी से जम्मू कश्मीर-पंजाब से तक सन्देश में वैष्णो देवी

  • आंतक की चिट्ठी से जम्मू कश्मीर-पंजाब से तक सन्देश में वैष्णो देवी, अमरनाथ और स्वर्ण मंदिर को बम से उड़ाने की दी धमकी

    आंतक की चिट्ठी से जम्मू कश्मीर-पंजाब से तक सन्देश में वैष्णो देवी, अमरनाथ और स्वर्ण मंदिर को बम से उड़ाने की दी धमकी

     

    नई दिल्ली : जम्मू कश्मीर के रियासी में 9 जून को हुए आतंकी हमले के बाद अंबाला रेलवे स्टेशन पर आतंकी हमले की धमकी का खत मिला है। इस खत में पंजाब का गोल्डन टेम्पल, वैष्णो देवी मंदिर और अमरनाथ मंदिर को निशाना बनाने की बात कही गई है। इसके अलावा जम्मू कश्मीर के कई रेलवे स्टेशन भी आतंकियों के निशाने पर रह सकते हैं।

    खत में लिखा गया है “हे खुदा मुझे माफ कर, जम्मू कश्मीर में अपने जेहादियों की मौत का बदला जरूर लेंगे। हम ठीक 21 जून को जम्मू के रेलवे स्टेशन कठुआ, पठानकोट ब्यास, भटिंडा रेलवे स्टेशन को बम से उड़ा देंगे। हम ठीक 23 जून को कटरा वैष्णो देवी, शिव मंदिर अमरनाथ मंदिर, श्रीनगर के लाल चौक, अमृतसर के स्वर्ण मंदिर, हिमाचल के कई मंदिरों को बम से उड़ा देंगे। इस बार जम्मू कश्मीर-पंजाब को खून से रंग देंगे। तभी खुदा मुझे माफ करेगा। खुदा हाजिफ।

    खत के अंत में यह भी बताया गया कि इसे आतंकी संगठन लश्कर ए तैयबा के एरिया कमांडर कुला नूर अहमद ने लिखा है। सुरक्षा एजेंसियां इस खत की जांच कर रही हैं। शुक्रवार (15 जून) को अम्बाला रेलव स्टेशन पर रेलवे पुलिस को यह धमकी भरा खत मिला है, जिसकी जांच जारी है।