Tag: अलर्ट; स्लीपर सेल हुए एक्टिवेट: महाकुंभ में अघोरी के भेस घुस सकते हैं आतंकी: वहीं साधुओं के वेश में पुलिसकर्मी तैनात

  • अलर्ट; स्लीपर सेल हुए एक्टिवेट: महाकुंभ में अघोरी के भेस घुस सकते हैं आतंकी: वहीं साधुओं के वेश में पुलिसकर्मी तैनात

    अलर्ट; स्लीपर सेल हुए एक्टिवेट: महाकुंभ में अघोरी के भेस घुस सकते हैं आतंकी: वहीं साधुओं के वेश में पुलिसकर्मी तैनात

    चंडीगड़  कुछ आतंकी संगठनों ने प्रयागराज महाकुंभ-2025 को टारगेट करने की साजिश बनाई है। इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) और लोकल इंटेलिजेंस यूनिट (LIU) ने UP के होम डिपार्टमेंट को एक गोपनीय रिपोर्ट भेजी है।

    पिछले हफ्ते भेजी इस रिपोर्ट में दावा किया गया है कि खालिस्तानी और पाकिस्तानी आतंकी, प्रॉक्सी नाम से महाकुंभ को टारगेट कर सकते हैं। उन्होंने अपने स्लीपर सेल को एक्टिव करने का काम भी शुरू कर दिया है।

      पुख्ता सूत्रों से यह जानकारी मिली है। स्टेट LIU की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि आतंकी साधु, पुजारी, अघोरी और गेरुआ वस्त्र धारण कर मेले में प्रवेश कर सकते हैं। ऐसे ही कुछ इनपुट IB की रिपोर्ट में भी दिए गए हैं।

    यही वजह है कि महाकुंभ में सीक्रेट पुलिसकर्मियों को साधुओं के वेश में तैनात किया जा रहा है, ताकि वे मेले क्षेत्र में हर गतिविधियों पर नजर रख सकें। ये कुंभ मेले में भीड़भाड़ वाले स्थानों पर, अखाड़ा के पंडालों में और संगम तट पर तैनात रहेंगे।