Tag: अरविंद केजरीवाल का कांग्रेस-BJP पर कड़ा प्रहार

  • अरविंद केजरीवाल का कांग्रेस-BJP पर कड़ा प्रहार, कहा- सभी पार्टियां करती हैं राजनीति, पंजाब से नहीं कोई मतलब

    अरविंद केजरीवाल का कांग्रेस-BJP पर कड़ा प्रहार, कहा- सभी पार्टियां करती हैं राजनीति, पंजाब से नहीं कोई मतलब

    पंजाब विधानसभा चुनाव (Punjab Assembly Election 2022) से पहले आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस (Congress) और बीजेपी (BJP) पर कड़ा प्रहार किया है. केजरीवाल ने कहा, ‘ये सभी पार्टियां आपस में रिश्तेदार हैं, पंजाब जाए भाड़ में. ये लोग एक दूसरे को बचाते हैं, इसलिए बेअदबी के मास्टर माइंड पर कार्रवाई नहीं हो पाती. ये लोग नहीं चाहते कि राज्य में आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) की सरकार बने. ये लोग देश की आंतरिक सुरक्षा के मुद्दे पर राजनीति कर रहें हैं.’

    उन्होंने कहा, ‘पिछले कुछ दिनों में पंजाब के अंदर क‌‌ई घटना घटी. लुधियाना में ब्लास्ट हुआ, बम मिले, ड्रोन आ रहे हैं. दिल्ली में हमारी सरकार है, केन्द्र सरकार से हमारे बहुत मतभेद हैं लेकिन राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर हमने कभी मतभेद नहीं किया. हम राष्ट्रीय और आंतरिक सुरक्षा के लिए केंद्र सरकार के साथ मिलकर सुरक्षा को सुनिश्चित करेंगे.’ केजरीवाल ने कहा, ‘अमृतसर ईस्ट का सर्वे करवाया. सिद्धू और मजीठिया हार रहे हैं.’ पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी (Charanjit Singh Channi) पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, ‘चन्नी साहब रात को सो नहीं पाते हैं, उनके सपनों में मैं भूत की तरह आता हूं.’