Tag: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन पहुंचे इजरायल

  • अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन पहुंचे इजरायल, PM नेतन्याहू से करेंगे मुलाकात

    You are currently viewing अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन पहुंचे इजरायल, PM नेतन्याहू से करेंगे मुलाकात

    अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन पहुंचे इजरायल, PM नेतन्याहू से करेंगे मुलाकात

     

    • फिलिस्तीन के स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि इजरायल के हमले में अभी तक 3200 लोग मारे जा चुके हैं और 11000 हजार लोग घायल हो गए हैं. वेस्ट बैंक में 56 लोगों की मौत हो चुकी है. जबकि 700 से अधिक लोग घायल हो गए हैं. वहीं लेबनान में 12 लोग मारे जा चुके हैं.

    इजरायल हमास युद्ध का आज 12वां दिन है. इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन इजराइल की राजधानी तेल अवीव पहुंच चुके हैं. अभी कुछ देर में पीएम नेतन्याहू से जो बाइडन मुलाकात करेंगे. फिलिस्तीन के स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी देते हुए बताया कि इजरायल द्वारा किए गए हमले में अभी तक 3200 लोगों की मौत हो चुकी है. इजरायल ने हमास के साथ-साथ हिजबुल्लाह पर भी हमले तेज कर दिए हैं. इजरायली सेना के मुताबिक हिजबुल्लाह ने इजरायल के कई सैन्य चौकियों पर हमले किए, जिसके बाद इजरायली सेना जवाबी कार्रवाई को अंजाम दे रही है. वहीं गाजा के अस्पताल पर हमले को लेकर आरोप-प्रत्यारोप जारी है.

    गाजा के अल-अहली बैपटिस्ट अस्पताल में हुए घातक विस्फोट के बाद कम से कम 500 लोगों के मारे जाने की आशंका है, जिसके लिए हमास और इजरायल ने एक-दूसरे को जिम्मेदार ठहराया है. विस्फोट ने “इजरायल के अपनी रक्षा के अधिकार” के लिए समर्थन जुटाने के अमेरिका के नेतृत्व वाले राजनयिक प्रयासों को पटरी से उतार दिया है और जॉर्डन के अम्मान में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और अरब नेताओं के बीच शिखर सम्मेलन रद्द कर दिया गया है. जॉर्डन, सीरिया, सऊदी अरब, इराक, मिस्र और अन्य अरब देशों ने भी हमले की निंदा की. हमले को लेकर कुछ अरब शहरों में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए हैं.

    इजरायल और हमास के बीच चल रहे युद्ध का आज 12वां दिन है. इजरायली सेना ने गाजा पर अभी तक जमीनी हमला शुरू नहीं किया है. लेकिन एयरस्ट्राइक जारी है. इस बीच बीते मंगलवार को गाजा स्थित हमास समर्थित अस्पताल में एक हमले में कम से कम 500 लोगों की मौत हो गई. इस हमले को लेकर हमास ने इजरायल को जिम्मेदार ठहराया है. वहीं इजरायली सेना ने इसे हमास का हमला बताया है. इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि उनकी सेना ने अस्पताल पर हमला नहीं किया है.