पूरी दुनिया में मनाया जा रहा अयोध्या में राम मंदिर बनने का उत्सव, अमेरिका में निकाली गई भव्य कार रैली,जगह जगह पर होंगी राम कथाएं..
वाशिंगन -अयोध्या में अगले साल 22 जनवरी को श्री राम मंदिर का उद्घाटन होने जा रहा है। पूरे विश्व में इस उद्घाटन को लेकर उत्साह है। एक तरफ जहां भारत में रामभक्त उत्साहित हैं वहीं दूसरी तरफ विदेश में रामभक्त अपने अपने तरीके से खुशी व्यक्त कर रहे हैं। इसी कड़ी में अमेरिका में महीने भर तक इस संबंध में उत्सव मनाया जाएगा। इस उत्सव की शुरुआत एक विशाल कार रैली से हुई। वॉसिंगटन डीसी के उपनगरीय इलाकों में यह कार रैली निकाली गई।
विश्व हिंदू परिषद ऑफ अमेरिका डीसी’ इकाई के अध्यक्ष महेंद्र सापा ने कहा, ‘‘हिंदुओं के 500 वर्ष के संघर्ष के बाद भगवान श्री राम मंदिर का उद्घाटन (मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा) किया जा रहा है और हम इसी खुशी में अगले साल 20 जनवरी को लगभग 1,000 अमेरिकी हिंदू परिवारों के साथ वाशिंगटन में एक ऐतिहासिक उत्सव आयोजित कर रहे हैं। उत्सव में राम लीला आयोजित की जाएगी, श्री राम की कथाएं सुनाई जाएंगी, श्री राम की पूजा की जाएगी, भगवान श्री राम एवं उनके परिवार के लिए भजन गाए जाएंगे।’’








