Big incident in Amritsar, three youths raped the wife of truck driver after entering the house, also made a video
अमृतसरः महानगर के अंतर्गत आते गांव भिंडी सैदां में एक बड़ी वारदात सामने आ रही है, जहां कुछ युवकों ने एक घर में घुसकर महिला के साथ साहुमिक दुष्कर्म किया और उसकी वीडियो बनाकर उसे मुंह बंद रखने की धमकी दी। घटना के बारे में पता चलते ही पुलिस ने महिला का मेडिकल करवाया है। मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि हो चुकी है। पुलिस ने महिला के बयानों के आधार पर उक्त युवकों के खिलाफ मामला दर्ज करके उनकी तलाश में छापामारी शुरू कर दी है।
इस संबंधी पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि उसका पति ट्रक चलाता है। इस कारण वह घर में अकेली रहती है। गांव खुसपुर निवासी रेशम सिंह और लाबा सिंह उस पर बुरी नजर रखते हैं। इस बारे में वह अपने परिवार को बता चुकी है। कुछ महीने पहले उसका पति पंजाब से बाहर था और आरोपित जबरदस्ती उसके घर में घुस आए और जबरदस्ती करने लगे। फिलहाल, पीड़ित महिला की शिकायत पर थाना भिंडी सैदां की पुलिस ने खुसपुर गांव निवासी रेशम सिंह, लाबा सिंह और अभितेज सिंह के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, जालसाजी करने के आरोप में एफआइआर दर्ज की है।
पीड़िता ने बताया कि आरोपियों ने उसे काबू करके उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और उसकी अश्लील वीडियो बना ली। जब उसने पुलिस में शिकायत करने की चेतावनी दी तो आरोपितों ने उसे धमकाया कि वे उसकी वीडियो वायरल कर देंगे और उसे समाज में बुरी तरह से बदनाम कर देंगे। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि अपनी और परिवार की बदनामी के कारण उसने घटना का जिक्र कभी अपने परिवार से नहीं किया। महिला ने आरोप लगाया कि अब तीनों आरोपित उसे फिर से शारीरिक संबंध बनाने के लिए ब्लैकमेल कर रहे हैं। इसके बाद उसने पुलिस की शरण ली है।