Tag: अमृतसर में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई

  • अमृतसर में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, स्कैनिंग सैंटर पर छापामारी, रिकार्ड जब्त

    You are currently viewing अमृतसर में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, स्कैनिंग सैंटर पर छापामारी, रिकार्ड जब्त

    Health department’s big action in Amritsar, scanning center raided, records seized

    अमृतसर में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, स्कैनिंग सैंटर पर छापामारी, रिकार्ड जब्त

     

    अमृतसरः महानगर में मंगलवार को स्वास्थ्य द्वारा कार्रवाई करते हुए एक स्कैनिंग सैंटर पर छापामारी कर उसका रिकार्ड जब्त कर लिया गया, वहीं सेंटर के डाक्टर व दो अन्यों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि उक्त स्कैनिंग सेंटर में लिंग निर्धारण टेस्ट किये जा रहे थे, जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने छापामारी कर कार्रवाई की।

    जानकारी ने अनुसार महानगर के अंतर्गत आते मजीठा रोड पर स्थित एक स्कैनिंग सेंटर पर मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग टीम ने छापामारी कर उसे सील कर दिया गया है। उन्होंने सेंटर के रिकार्ड कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। वहीं पुलिस ने अमृतसर सेंटर के डॉक्टरों और दो अन्यों के खिलाफ मामला दर्ज किया करते हुए जांच शुरू कर दी है।

    जिक्रयोग्य है कि स्वास्थ्य विभाग को पिछले कई दिनों से डायग्नॉस्टिक सेंटर में लिंग निर्धारिण टेस्ट किए जाने की शिकायतें मिल रही थीं। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग लुधियाना की टीम ने स्टिंग ऑपरेशन करने की योजना बनाई। इसके तहत नकली मरीज भेज कर टेस्ट करवाने दौरान ही विभाग द्वारा सेंटर के कर्मचारियों को पकड़ लिया गया। सेंटर को सील कर रिकार्ड को अपने कब्जे में ले लिया गया है और जांच शुरू कर दी गई है।