Tag: अमृतसर में युवक ने 12 वर्षीय नाबालिग की गोलियां मारकर हत्या

  • अमृतसर में युवक ने 12 वर्षीय नाबालिग की गोलियां मारकर हत्या, आरोपी शादी के लिए 3 दिन से बना रहा था दबाव

    You are currently viewing अमृतसर में युवक ने 12 वर्षीय नाबालिग की गोलियां मारकर हत्या, आरोपी शादी के लिए 3 दिन से बना रहा था दबाव

    In Amritsar, a youth shot dead a 12 year old minor, the accused was pressurizing for marriage for 3 days

    अमृतसर में युवक ने 12 वर्षीय नाबालिग की गोलियां मारकर हत्या, आरोपी शादी के लिए 3 दिन से बना रहा था दबाव

    अमृतसरः अजनाला के अधीन आते गांव जग्गीवाल में उस समय दिल-दहला देने वाली वारदात सामने आई, जब यहां एक नाबालिग की दिन-दिहाड़े गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। नाबालिग को उस समय गोलियां मारी गई जब वह घर पर चारपाई पर बैठी थी। वारदात के अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। वारदात की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

    मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी लड़की के साथ शादी करना चाहता था और उसे लंबे समय से उसे तंग कर रहा था। जिससे तंग होकर लड़की बीते कई महीनों से अपनी मौसी के घर जग्गीवाल में रह रही थी। आरोपी को जब इसका पता चला तो वह गांव जग्गीवाल में पहुंच गया और उसे परेशान करने लगा। नाबालिग ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी ने सरेआम उस पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। आरोपी की पहचान बीर सिंह के रूप में हुई है।

    घटना की सूचना मिलते ही घटना स्थल पर मौके पर पहुंचे एसएचओ मुख्तयार सिंह ने बताया कि पुलिस को घटना स्थल से गोलियों के खोल भी बरामद हुए हैं, लेकिन इस संबंधी कोई आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। मृतका की मौसी सुरजीत कौर ने बताया कि आरोपी युवक चोरियां और नशा करने का आदी है। आरोपी के पास अवैध पिस्टल कहां से आई यह भी जांच का विषय है। पुलिस जल्द आरोपी को गिरफ्तार करे।