अमृतसर में महिला वकील ने की आत्महत्या, बार एसोसिएशन ने आज काम न करने की कि घोषणा
वकील ने संदिग्ध परिस्थितियों में आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। मृतका की पहचान 28 वर्षीय हिना भनोट के रूप में हुई है, जो पेशे से एक वकील थी।
बताया जा रहा है कि मृतका की शादी 2020 में हुई थी और उनकी एक छोटी बेटी भी है। मृतका अपने पति के साथ अन्य ससुरालियों से अलग रहती थी। जब मृतका के माता-पिता को उसकी मौत के बारे में पता चला, तो वे हाल-बेहाल हो गए। वहीं, मृतका द्वारा एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें उसने अपनी मौत के लिए ससुराल परिवार को जिम्मेदार ठहराया है। अपनी बेटी को लाश बनी देख माता-पिता सदमे में है। उनका कहना है कि उन्हें समझ नहीं आ रहा कि अचानक ये सब कैसे हो गया।
बता दें कि महिला के सुसाइड के बाद बुधवार को अमृतसर बार एसोसिएशन ने काम न करने की घोषणा कर दी है। फिलहाल पुलिस ने हिना भनोट के भाई के बयानों के आधार पर कार्रवाई शुरू की है। मृतका का भाई भी पेशे से वकील है, जबकि पिता अमृतसर में जज के रीडर हैं। पुलिस का कहना है कि परिवार के बयानों के आधार पर ही बनती कार्रवाई की जाएगी।







