Tag: अमृतसर में नशे में धुत्त ई-रिक्शा चालक ने कई वाहनों को मारी टक्कर

  • अमृतसर में नशे में धुत्त ई-रिक्शा चालक ने कई वाहनों को मारी टक्कर, पुलिस कर्मी दौड़े पकड़ने के लिए… 

    You are currently viewing अमृतसर में नशे में धुत्त ई-रिक्शा चालक ने कई वाहनों को मारी टक्कर, पुलिस कर्मी दौड़े पकड़ने के लिए… देखें वीडियो

    Drunk e-rickshaw driver rammed several vehicles in Amritsar, police personnel rushed to catch him… watch video

    अमृतसर में नशे में धुत्त ई-रिक्शा चालक ने कई वाहनों को मारी टक्कर, पुलिस कर्मी दौड़े पकड़ने के लिए…

    अमृतसरः महानगर के लारेंस चौक पर मंगलवार को उस वक्त दहशत फैल गई, जब नशे में धुत्त एक ई रिक्शा चालक पुलिस कर्मियों से बचने के लिए तेजी से ई रिक्शा को भगाने लगा। इस दौरान उसने कई वाहनों को टक्कर भी मार दी। पुलिस ने उक्त नशेड़ी चालक का करीब 6 किलोमीटर तक पीछा किया जिसके बाद आरोपी अपना ई रिक्शा छोड़कर मौके से फरार हो गया। वहीं पुलिस ने ई रिक्शा को कब्जे में लेकर चालक की पहचान कर रही है।

    मिली जानकारी के अनुसार एक बुजुर्ग दंपती ने चौक पर खड़े पुलिस मुलाजिम को बताया कि ऑटो चालक ने उन्हें ग्रीन एवेन्यू लेकर जाना था, लेकिन वह नशे के में उन्हें लॉरेंस रोड घुमाता रहा। जब पुलिस कर्मी ऑटो चालक को पकड़ने लगे तो उसने पुलिसकर्मी को भी टक्कर मारी और फरार हो गया। पुलिसकर्मी ने बताया कि ऑटो चालक नशे में था। उससे अलग ही बदबू आ रही थी। कोई बड़ा एक्सीडेंट न करे, इसके लिए उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह भाग गया। इसके बाद उन्होंने एक मोटरसाइकिल सवार की मदद से पीछा करना शुरू हो गया। आरोपी ऑटो चालक ने ई-रिक्शा फुल स्पीड पर भगाना शुरू कर दिया। मोहनी पार्क के करीब रेलवे लाइनों के पास पहुंच ऑटो दीवार से टकरा कर पलट गया और ऑटो चालक भाग गया।

    पुलिस ने ऑटो को कब्जे में ले लिया है। लेकिन ऑटो चालक भागने में कामयाब रहा। ऑटो की मदद से चालक की पहचान की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द आरोपी को भी पकड़ कार्रवाई की जाएगी।