Tag: अमृतसर में कृष्ण जन्माष्टमी की तैयारी के बीच महिला ने मंदिर की तीसरी मंजिल से कूदकर की आत्महत्या.. पढ़ें पूरी खबर

  • अमृतसर में कृष्ण जन्माष्टमी की तैयारी के बीच महिला ने मंदिर की तीसरी मंजिल से कूदकर की आत्महत्या.. पढ़ें पूरी खबर

    You are currently viewing अमृतसर में कृष्ण जन्माष्टमी की तैयारी के बीच महिला ने मंदिर की तीसरी मंजिल से कूदकर की आत्महत्या.. पढ़ें पूरी खबर

    Amidst preparations for Krishna Janmashtami in Amritsar, a woman committed suicide by jumping from the third floor of the temple. Read full news

    अमृतसर में कृष्ण जन्माष्टमी की तैयारी के बीच महिला ने मंदिर की तीसरी मंजिल से कूदकर की आत्महत्या.. पढ़ें पूरी खबर

     

    अमृतसरः बीती रात महानगर के एक मंदिर में जहां कृष्ण जन्माष्टमी मनाने की तैयारियां चल रही थीं, वहीं एक महिला ने मंदिर की ही तीसरी मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। लोगों ने घायल महिला को अस्पताल में पहुंचा परन्तु तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। वहीं पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। वहीं महिला के आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात महानगर के अंतर्गत आते बटाला रोड स्थित बोहड़ वाला शिवाला में कृष्ण जन्माष्टमी की तैयारियां चल रही थीं कि इसी दौरान मंदिर की तीसरी मंजिल पर एक 8 साल की बच्ची के रोने व चीखने की आवाजें आने लगीं। जब लोगों ने देखा तो तीसरी मंजिल से एक महिला कूदने को तैयार थी। यह देखकर लोगों ने उसे रोकने का प्रयास किया। बच्ची भी उसे रोकती रही, लेकिन वह नहीं मानी और छलांग लगा दी। महिला गोकुल विहार की रहने वाली थी और उसका नाम रजनी (44) था। महिला से किसी भी तरह का सुसाइड नोट नहीं छोड़ा। बच्ची भी कुछ कहने की हालत में नहीं थी।

    मामले की जांच कर रही पुलिस का मानना है कि आत्महत्या का कारण पारिवारिक कलह था। शव को सिविल अस्पताल की मॉर्चुरी में रखवा दिया गया है। परिवार और छोटी बच्ची के बयानों के आधार पर ही अगली कार्रवाई की जाएगी। मृतक रजनी के परिवार ने अभी कुछ भी कहने से मना कर दिया है।