Tag: अमृतसर में उड़ी सरकार के आदेशों की धज्जियां

  • अमृतसर में उड़ी सरकार के आदेशों की धज्जियां, डीजे की धुन पर युवकों ने किए हवाई फायर… पढ़ें पूरी खबर

    You are currently viewing अमृतसर में उड़ी सरकार के आदेशों की धज्जियां, डीजे की धुन प र युवकों ने किए हवाई फायर… पढ़ें पूरी खबर

    Government orders flouted in Amritsar, youths fired in the air on the tune of DJ… read full news

    अमृतसर में उड़ी सरकार के आदेशों की धज्जियां, डीजे की धुन पर युवकों ने किए हवाई फायर… पढ़ें पूरी खबर

     

    अमृतसर: पंजाब सरकार द्वारा यहां हथियारों के खुलेआम प्रदर्शन और सोशल मीडिया पर हथियारों के फोटो डालने के लिए पुरी तरह से प्रतिबंध लगाया हुआ है, वहीं महानगर में एक बार फिर से सरकार के आदेशों की धज्जियां उड़ाते हुए युवकों ने शादी के दौरान डीजे की धुनों पर हवाई फायर किये। ताजी घटना महानगर के अंतर्गत आते गांव कथूनंगल की है, जहां युवक ने शादी समारोह में अपने दोनों हाथों में हथियार पकड़कर हवाई फायर किए। वहीं इस पूरी घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसके बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी लोग सवाल कर रहे हैं।

    जानकारी अनुसार गांव कत्थुनंगल में बीते दिनों एक शादी समारोह के दौरान एक युवक द्वारा डीजे की धुनों पर अपने दोनों हाथों में हथियारों को पकड़कर हवाई फायर किए गए। जिसका वीडियो शादी समारोह में ही किसी ने रिकार्ड कर वायरल कर दिया। वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे युवक डी.जे. की धुन पर दोनों हाथों में हथियार पकड़े नजर आ रहा हैं और हवाई फायर कर नाच रहा है। वहीं वहां मौजूद लोग इस सारी घटना को अपने कैमरे में कैद कर रहे है। वहीं पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

    बता दें कि हाल ही में पंजाब सरकार द्वारा गन कल्चर को खत्म करने के लिए कड़ा एक्शन लिया गया था। उन्होंने सार्वजनिक समारोहों, धार्मिक स्थलों, विवाह समारोहों या दूसरे किसी भी कार्यक्रमों में हथियारों को ले जाने और प्रदर्शित करने पर रोक लगाई थी।