Tag: अमृतसर एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने पकड़ी 29 लाख रुपए की विदेशी सिगरेट

  • अमृतसर एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग बड़ी कार्रवाई, 46 लाख के सोने सहित एक यात्री गिरफ्तार

    You are currently viewing अमृतसर एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग बड़ी कार्रवाई, 46 लाख के सोने सहित एक यात्री गिरफ्तार

    Custom department big action at Amritsar airport, one passenger arrested with gold worth 46 lakhs

    अमृतसर एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग बड़ी कार्रवाई, 46 लाख के सोने सहित एक यात्री गिरफ्तार

     

    अमृतसरः महानगर के अंतर्गत आते श्री गुरु रामदास इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बुधवार को .कस्टम विभाग की टीम एक यात्री से करीब 46 लाख रुपए का सोना बरामद किया है। कस्टम विभाग ने आरोपी को गिरफ्तार करके बरामद सोने को जब्त कर लिया है। सूत्रों अनुसार यात्री से बरामद किए गए सोने की कीमत करीब 46 लाख रुपए बताई जा रही है।

    मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को अमृतसर एयरपोर्ट पर शारजाह से फ्लाइट से आए यात्री के पास के कस्टम विभाग की टीम द्वारा 24 कैरेट सोने की 2 चेन को अपने सामान में छुपाया हुआ था और कस्टम विभाग को चकमा देने का प्रयास कर रहा था। वहीं मौके पर कस्टम विभाग की टीम ने उसे काबू कर लिया।

  • अमृतसर एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने पकड़ी 29 लाख रुपए की विदेशी सिगरेट, दुबई से जूतों में छिपाकर लाए थे… पढ़ें पूरी खबर

    You are currently viewing अमृतसर एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने पकड़ी 29 लाख रुपए की विदेशी सिगरेट, दुबई से जूतों में छिपाकर लाए थे… पढ़ें पूरी खबर

    Foreign cigarettes worth Rs 29 lakh caught at Amritsar airport, brought from Dubai hidden in shoes… read full news

    अमृतसर एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने पकड़ी 29 लाख रुपए की विदेशी सिगरेट, दुबई से जूतों में छिपाकर लाए थे… पढ़ें पूरी खबर

    महानगर के अंतर्गत आते अंतराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने 29 लाख रुपए की विदेशी सिगरेट बरामद की है। अमृतसर कस्टम विभाग ने खेप को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि विदेशी सिगरेट की यह खेप एक प्रसिद्ध ब्रांड के जूतों में छिपाकर लाई जा रही थी। वहीं पुलिस इस खेप को मंगवाने वाले का पता लगा रही है।

    मिली जानकारी के अनुसार कस्टम विभाग के अधिकारियों का कहना है कि अमृतसर एयरपोर्ट पर तैनात अमृतसर सीमा शुल्क आयुक्तालय के अधिकारियों ने दुबई से आने वाले विदेशी ब्रांड ईएसएसई गोल्डन लीफ सिगरेट की तस्करी का मामला दर्ज किया। मिली जानकारी के अनुसार इस खेप को नाइकी जूतों के काले रंग के पैकेट्स में छिपाकर लाया जा रहा था।

    वहीं इस संबंधी जानकारी देते कस्टम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि खेप को खोल कर जांच शुरू की गई तो उसमें से 2.60 लाख सिगरेट्स निकली हैं। जिनकी इंटरनेशनल वैल्यू 29.5 लाख रुपए के करीब आकी जा रही है। फिलहाल अभी जांच जारी है और इस खेप को मंगवाने वाले व भेजने वाले की जानकारियां हासिल की जा रही हैं।