Tag: अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी के बाद पंजाब में जगह- जगह तैनात है पुलिस के जवान

  • अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी के बाद पंजाब में जगह- जगह तैनात है पुलिस के जवान, रात को ही पुलिस फोर्स ने संभाल लिया था मोर्चा,अफवाहों से सावधान रहने की जरुरत…

    अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी के बाद पंजाब में जगह- जगह तैनात है पुलिस के जवान, रात को ही पुलिस फोर्स ने संभाल लिया था मोर्चा,अफवाहों से सावधान रहने की जरुरत…

     

     

     

    जालंधर – वारिस पंजाब दे के मुखी अमृतपाल सिंह को आज गिरफ्तार कर लिया गया। य़ह गिरफ्तारी नकोदर (मेहतपुर) से हुई है और इस बड़े आपरेशन की इनसाइड स्टोरी की बात करें तो कल रात से पुलिस फोर्स एक्शन में थी। सूत्रों के मुताबिक आसपास के कई जिलों से रातोंरात भारी संख्या में पुलिस फोर्स बुला ली गई थी। आज अमृतपाल के जालंधर-मोगा नेशनल हाईवे पर शाहकोट-मलसियां इलाके और बठिंडा जिले के रामपुरा फूल में कार्यक्रम थे। शाहकोट-मलसियां इलाके में उसके प्रोग्राम के लिए समर्थक सुबह से जुटने लगे थे। सूत्रों के अनुसार पुलिस ने तय रणनीति को आज सुबह साढ़े 9 बजे अमलीजामा पहनाना शुरू किया। करीब 3 बजे तक एक्शन चला और नकोदर के पास गिरफ्तारी कर ली गई।

    पंजाब पुलिस ने सभी नागरिकों से शांति बनाए रखने और अफवाहों से बचने की अपील की है।

    पुलिस ने ट्वीट किया-सभी नागरिकों से अनुरोध है कि शांति और सद्भाव बनाए रखें। पंजाब पुलिस कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए काम कर रही है। नागरिकों से अनुरोध है कि वे घबराएं नहीं और फर्जी समाचार या अभद्र भाषा न फैलाएं। अमृतपाल की गिरफ्तारी के बाद किसी प्रकार का माहाैल खराब न हो इसके लिए इंटरनेट सेवाएं रोक दी गईं। दरअसल पुलिस को पूरा शक था कि अमृतपाल की गिरफ्तारी की सूचना आग की तरह फैलेगी। गिरफ्तारी को जब अमल में लाया गया था तब अमृतपाल का साथी बाजेके फेसबुक पर लाइव होकर खेतों में भागने की बात कर रहा था। इस तरह खबरें फैलने लगीं तो तुरंत इंटरनेट सेवा बंद करवाई गई। गिरफ्तारी के बाद कई स्थानों पर बैरिकेडिंग करके आने जाने वाले वाहनों की चेकिंग की जा रही है। पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद है और जालंधर-मोगा नेशनल हाईवे पर तो भारी नाकेबंदी है। आज जब तय कार्यक्रम के तहत अमृतपाल का काफिला जालंधर के मैहतपुर कस्बे के नजदीक पहुंचा तो पुलिस ने घेरा डाल लिया। काफिले में सबसे आगे चल रही 2 गाड़ियों में सवार 6 लोगों को पकड़ लिया गया। अमृतपाल की मर्सिडीज कार काफिले में तीसरे नंबर पर थी। पुलिस को देखकर उसका ड्राइवर गाड़ी लिंक रोड की तरफ मोड़कर भगा ले गया। जालंधर और मोगा पुलिस उसके पीछे लग गई। रास्ते में कहीं पर अमृतपाल को हिरासत में ले लिया गया।  पुलिस ने अमृतपाल के छह साथियों के पास से भारी मात्रा में हथियार भी बरामद किया है। हाल ही में अमृतपाल सिंह द्वारा अजनाला पुलिस थाने पर कब्जा करने की घटना के बाद केन्द्र सरकार ने इसका कड़ा संज्ञान लिया था।