Tag: अमृतपाल का सोशल मीडिया पर लाइव वीडियो आने के बाद परिवार भी हुआ गायब

  • अमृतपाल का सोशल मीडिया पर लाइव वीडियो आने के बाद परिवार भी हुआ गायब

    You are currently viewing अमृतपाल का सोशल मीडिया पर लाइव वीडियो आने के बाद परिवार भी हुआ गायब

    Amritpal’s family also disappeared after live video came on social media

    अमृतपाल का सोशल मीडिया पर लाइव वीडियो आने के बाद परिवार भी हुआ गायब

     

    अमृतसरः पंजाब पुलिस द्वारा चलाए गए ऑपरेशन अमृतपाल सिंह के परिवार को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दें कि बीते बुधवार से अमृतपाल सिंह का परिवार लापता हो गया है। सूत्रों के अनुसार पुलिस ने अमृतपाल के गांव जल्लूपुर खेड़ा में जब परिवार को तलाशने की कोशिश तो वहां कोई सदस्य मौजूद नहीं मिला।

    मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार दोपहर अमृतपाल सिंह के श्री अकाल तख्त साहिब पर पहुंच सरेंडर करने की सूचना फैल गई थी। यही समय था, जब अमृतपाल के माता-पिता व पत्नी को आखिरी बार उनके आसपास के लोगों ने देखा था। अमृतपाल के सरेंडर करने की सूचना के बाद अमृतपाल के माता-पिता और पत्नी सभी घर से श्री अकाल तख्त साहिब के लिए निकल गए थे। उनकी इच्छा अमृतपाल को देखने की थी, लेकिन इसके बाद से ही अमृतपाल के माता-पिता व पत्नी घर नहीं लौटे हैं। जिक्रयोग्य है कि अमृतपाल को पकड़ने के लिए पंजाब पुलिस ने सर्च ऑप्रेशन चलाया हुआ है। मगर इसके 11 दिन बीतने के बाद भी वह पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।