Tag: अब फगवाड़ा में हुई बेअदबी की घटना

  • अब फगवाड़ा में हुई बेअदबी की घटना, खंडहर इमारत में फेंके श्री गुटका साहिब के पवित्र अंग, लोगों फैला रोष

    You are currently viewing अब फगवाड़ा में हुई बेअदबी की घटना, खंडहर इमारत में फेंके श्री गुटका साहिब के पवित्र अंग, लोगों फैला रोष

    अब फगवाड़ा में हुई बेअदबी की घटना, खंडहर इमारत में फेंके श्री गुटका साहिब के पवित्र अंग, लोगों फैला रोष

     

    फगवाड़ाः महानगर के अंतर्गत आते फगवाड़ा में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक खंडहर इमारत में श्री गुटका साहिब के पवित्र अंग, बिखरे मिले। जिसका पता चलते ही लोगों में रोष पाया जा रहा है, वहीं घटना का पता चलते ही प्रशासन में भी हड़कंप मच गया। पुलिस बल मौके पर पहुंच गया और मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि घटना पता उस वक्त चला, जब सिविल अस्पताल की खंडहर इमारत के पास सफाई सेवकों को श्री गुटका साहिब के पावन स्वरूप के अंग बिखरे मिले। बता दें कि पंजाब का माहौल खराब करने को लेकर आए दिन बेअदबी की घटनाएं हो रही हैं।

    जानकारी अनुसार मामले का पता चलते ही सिख जत्थेबंदियों के प्रतिनिधि सुखदेव सिंह व अन्य भी मौके पर पहुंच गए, जिन्होंने इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा की। उन्होंने कहा कि ऐसा करके पंजाब का माहौल खराब करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने प्रशासन को शनिवार तक का समय देकर आरोपितों की गिरफ्तारी का अल्टीमेटम दिया है। बता दें कि यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी इस तरह की घटनाएं सामने आ चुकी हैं।

    इससे पहले, बठिंडा में गुरु ग्रंथ साहिब जी के गुटका साहिब की बेअदबी हुई थी। यहां कुछ अज्ञात लोगों ने गुटखा साहिब के पन्ने फाड़कर 10वीं मंजिल से नीचे फेंक दिए थे। इस घटना के बाद पुलिस के भी हाथ-पांव फूल गए थे। उन्होंने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। इस घटना के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया था।