Tag: अब तक दो शूटर्स हुए ढेर..

  • अमृतसर के अटारी में पुलिस के साथ मुठभेड़ में  मारा गया दूसरा गैंगस्टर , अब तक दो शूटर्स हुए ढेर..

    अमृतसर के अटारी में पुलिस के साथ मुठभेड़ में  मारा गया दूसरा गैंगस्टर , अब तक दो शूटर्स हुए ढेर..

    मशहूर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला (Siddhu Moose wala) के हत्यारों और पंजाब पुलिस के बीच अटारी बॉर्डर के पास मुठभेड़ हुई. इस मुठभेड़ में एक शूटर जगरूप सिंह रूपा को पुलिस ने मार गिराया है. इस बीच दो-तीन पुलिसकर्मियों के घायल होने की भी खबर है. साथ ही एक अपडेट यह भी है कि अटारी बॉर्डर के पास पुलिस और गैंगस्टर के बीच गोलीबारी अभी भी जारी है. एक और हत्यारा अभी भी खेतों के बीच छिपकर बैठा है.

    3 पुलिसकर्मी घायल

    पुलिस और गैंगस्टर्स के बीच अब तक कई राउंड फायरिंग हो चुकी है. पुलिस के कई आला अधिकारी मौके पर मौजूद हैं. ​इस फायरिंग में तीन पुलिसकर्मी भी घायल हो गए हैं.

    इसके बाद पुलिस ने गांव को घेरा और ऑपेशन शुरू किया। गैंगस्टरों ने पुलिस पर फायरिंग की। जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई। पुलिस के जवानों ने गांव को चारों तरफ से घेर लिया है। यह गांव पाकिस्तान सीमा के नजदीक अटारी के पास स्थित है। सूचना यह मिल रही है कि गैंगस्टर पुलिस पर एके-47 से फायरिंग कर रहे हैं।

    गोलियों की आवाज से गांव गूंज उठा। दोनों तरफ से फायरिंग जारी है। अब तक लगभग 100 राउंड फायरिंग हो चुकी है। पुलिस के कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद है। बताया जा रहा है कि एक गैंगस्टर को पुलिस ने मार गिराया है। जबकि दूसरा अभी छिपा है। पुलिस ने ग्रामीणों को अपने घरों से बाहर न निकले की अपील की है। पुलिस दर्जनों गाड़ियों के काफिले के साथ मुठभेड़ स्थल पर पहुंची है। घटनास्थल पर एंबुलेंस और बख्तरबंद गाड़ियां भी मौजूूद हैं।

     

    पुलिस और शूटर्स के बीच मुठभेड़ अब भी जारी है. इस दौरान दोनों ओर से फायरिंग हो रही है और एक निजी चैनल के कैमरामैन को भी गोली लगी है.

    मुठभेड़ में पत्रकार भी घायल
    चिचा भकना गांव में पुलिस और गैंगस्टरों के बीच चल रही मुठभेड़ में एक पत्रकार भी घायल हो गया है। वहीं एक एसएचओ सुखबीर सिंह का कहना है कि ऑपरेशन अभी भी जारी है। आरोपी व्यक्तियों के बारे में अभी कुछ भी स्पष्ट नहीं है कि वे गैंगस्टर हैं या आतंकवादी। मारे गए आरोपी का शव अमृतसर लाया गया है। बताया जा रहा है कि पुलिस का एक जवान भी घायल हैं।