पंजाब में लगातार नाकाम हो रही पुलिस व्यवस्था, नहीं थम रही गैंगवार, अब अमृतसर में शरेआम युवक को दातर से काटा, वीडियो वायरल
अमृतसरः पंजाब में नई सरकार बनने के बाद लगातार कानून व्यवस्था में सुधार लाने का दम भरने वाली आम आदमी पार्टी की सरकार की सरकार के कार्यकाल में लगातार गुंडागर्दी का नंगा नाच हो रही है। रोजाना पूरे पंजाब में कहीं- न कहीं लगातार गैंगवार और हत्याओं जैसी खबरें सामने आ रही हैं परन्तु पुलिस प्रशासन इन अपराधों पर नुकेल डालने में बिल्कुल नाकाम साबित हो रही है। वहीं अब गुरुनगरी अमृतसर से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसके चलते पुलिस प्रशासन की नाकामी पर सवाल उठने लगे हैं।
जानकारी अनुसार यह वारदात गुरु की नगरी अमृतसर में की वल्ला मंडी में गुई बताई जा रही है, जहां कुछ युवकों द्वारा एक युवक को बेरहमी से दातर से काट डाला गया औरऔर मौके से फरार हो गए। हालांकि घायल युवक की पहचान पता नहीं चल पाई है। परन्तु इस पूरी वारदात की सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया में वायरल हो रही है। सूत्रों अनुसार पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।







