अबू धाबी एयरपोर्ट पर ड्रोन हमले में मारे गए दोनों पंजाबी नौजवानों के शव पहुंचे अमृतसर एयरपोर्ट पर
अमृतसरः अबू धाबी के एयरपोर्ट पर हाउती विद्रोहियों द्वारा किए गए ड्रोन हमले में मारे गए दोनों पंजाबियों के शव अमृतसर पहुंच गए हैं। इस आतंकवादी हमले में मारे गए दोनों दोनों युवकों की पहचान बाबा बकाला साहिब के गांव महसामपुर खुर्द निवासी हरदीप सिंह और मोगा के बाघापुराना गांव नाथोके निवासी हरदेव सिंह के रूप में हुई है। शुक्रवार को दोनों युवकों के शव अमृतसर एयरपोर्ट पर पहुंच गए। दोनों के शवों को सम्मान के साथ परिवारों को सुपुर्द कर दिया गया है। स्वजनों ने बताया कि गांव मेहता का हरदीप सिंह पिछले साल अप्रैल में ही अमृतसर में शादी के बाद आबूधाबी पैसे कमाने के लिए गया था। वहां वह ड्राइवरी करता था। 17 जनवरी को आतंकी हमला हुआ, जिसमें उसकी मौत हो गई।
इस संबंधी जानकारी देते पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को आबूधाबी से श्री गुरु रामदास अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर दो पार्थिक शव आएं है। एक युवक अमृतसर के मेहता कसबा का रहने वाला था और दूसरा युवक मोगा का रहने वाला था। पिछले दिनों आबूधाबी में हुए आंतकी हमले में दोनों युवकों की मौत हुई थी। इसके बाद परिजनों को सूचित किया गया। आज यह पार्थिव शरीर परिवार वालों को सौंपे गए हैं।
मृतक के परिजनों ने जानकारी देते बताया कि उनकी आखिरी बार लोहड़ी पर उसके साथ बात हुई थी। शादी के बाद उसकी पहली लोहड़ी थी, जिसका जश्न पंजाब में जमकर मनाया गया था। उनको नहीं पता था कि यह उसकी आखिरी लोहड़ी होगी। उन्होंने कहा कि उन्हें यूएई की सरकार का पूर्ण समर्थन मिल रहा है। उनके भाई के पार्थिव शरीर को एयरपोर्ट पर लाया गया, जहां से उसे परिवारिक सदस्यों के सुपुर्द किया गया। दूसरे युवक का नाम हरदेव सिंह पुत्र दर्शन सिंह है। वह मोगा की बाघापुराना तहसील का रहने वाला है।







