लांबड़ा में ट्रैक्टर-ट्राली ने मारी मोटरसाइकिल को टक्कर, अध्यापक की मौत
जालंधरः महानगर के अंतर्गत आते थाना लांबड़ा के गांव अठौला में एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली द्वारा मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे लोगों ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवा जहां उसने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान जोगिन्दर सिंह पुत्र धर्म सिंह वासी देसलपुर जालंधर के रूप में हुई है तथा वह सरकारी स्कूल के अध्यापक था।
इस संबंधी जानकारी देते हुए सब इंस्पैक्टर नरिन्दर रल्ह ने बताया कि गांव अठौला के पशु अस्पताल के नजदीक एक ट्रैकटर चालक द्वारा मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दी गई, जिससे गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल भर्ती करवाया गया, जहां इलाज दौरान उनकी मौत हो गई है।
मृतक की पहचान जोगिन्दर सिंह पुत्र धर्म सिंह वासी देसलपुर जालंधर के रूप में हुई है। टक्कर मारने के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक मेजर सिंह के खिलाफ थाना लांबड़ा में मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी गई है और चालक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।







