Tag: अज्ञात हत्यारों ने बुजुर्ग का गलाघोंट कर दी हत्या; Himachal घूमने गया था परिवार

  • अज्ञात हत्यारों ने बुजुर्ग का गलाघोंट कर दी हत्या; Himachal घूमने गया था परिवार, जांच में जुटी Police

    You are currently viewing अज्ञात हत्यारों ने बुजुर्ग का गलाघोंट कर किया Murder, Himachal घूमने गया था परिवार, जांच में जुटी Police

    Unknown killers strangled an elderly man to death, the family had gone to visit Himachal, police engaged in investigation

    अज्ञात हत्यारों ने बुजुर्ग का गलाघोंट कर दी हत्या; Himachal घूमने गया था परिवार, जांच में जुटी Police

     

    • होशियारपुरः जिले के अंतर्गत आते गांव माहिलपुर के थाना क्षेत्र में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब अज्ञात व्यक्तियों द्वारा एक घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या का मामला सामना आया है। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिसने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। वहीं हत्यारों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान रशपाल सिंह पुत्र राम आसरा (60) निवासी गांव गोंदपुर के रूप में हुई।

    इस संबंध में जानकारी देते हुए मृतक रशपाल सिंह के बेटे मनप्रीत सिंह उर्फ ​​मोनू ने बताया कि कुछ दिन पहले उसकी मौसी अपने परिवार के साथ इटली से उनके गांव गोंदपुर आई थी। वीरवार शाम को वह अपनी मौसी के परिवार के साथ हिमाचल प्रदेश में धार्मिक स्थल पीर निगाह माथा टेकने गया था और घर पर उसके पिता अकेले थे।

    घटना का उस वक्त पता चला कि शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे उसकी पड़ोसी ममता पिता को रोटी देने आई तो देखा कि घर का मेन गेट और अंदर कमरों के दरवाजे खुले थे और अंदर सामान बिखरा पड़ा था। जब लोगों ने इकट्ठा होकर देखा तो रशपाल सिंह का शव कमरे में बिस्तर पर पड़ा था, जिसके मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ था और हाथ-पैर कपड़े से कसकर बंधे हुए थे। जिसके बाद लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी।

    वारदात की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। वहीं वारदातस्थल पर पुलिस एसपी होशियारपुर मेजर सिंह , बलजिंदर सिंह मल्ही थाना प्रभारी माहिलपुर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और सीसीटीवी कैमरों के आधार पर जांच शुरू कर दी।

    इस संबंध में होशियारपुर के एसपी मेजर सिंह ने बताया कि उन्हें गांव गोंदपुर में रशपाल सिंह की हत्या की सूचना मिली थी। वह वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे और डॉग स्क्वायड, फिंगर प्रिंटिंग टीम और सीसीटीवी कैमरों के आधार पर जांच शुरू कर दी है।