Tag: हॉस्पिटल में हुई एडमिट

  • सिद्धू मूसेवाला की मां चरण कौर की बिगड़ी तबीयत, हॉस्पिटल में हुई एडमिट

    You are currently viewing सिद्धू मूसेवाला की मां चरण कौर की बिगड़ी तबीयत, हॉस्पिटल में हुई एडमिट

    Sidhu Musewala’s mother Charan Kaur’s health deteriorated, admitted to hospital

    सिद्धू मूसेवाला की मां चरण कौर की बिगड़ी तबीयत, हॉस्पिटल में हुई एडमिट

     

    •  मानसा: दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की मां चरण कौर की अचानक तबीयत बिगड़ने की सूचना प्राप्त हुई है। उन्हें मानसा के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। उनकी तबीयत पहले से स्थिर बताई जा रही है लेकिन डाक्टरों ने उन्हें 2-3 दिन तक अस्पताल में रहने के लिए कहा है। मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने बताया कि तबीयत बिगड़ने पर डाक्टरों द्वारा तुरन्त इलाज शुरू कर दिया गया है।

    बताया जा रहा है कि गत दिवस सिद्धू मूसेवाला के फैंस उनके गांव आए थे लेकिन उनकी माता चरण कौर की तबीयत खराब होने के चलते परिवार ने फैंस से कोई बात नहीं की। बता दें कि सिद्धू मूसेवाला की मां गांव मूसा की सरपंच भी है।जिक्रयोग्य है कि सिद्धू मूसेवाला की 29 मई 2022 को मानसा में दिन-दिहाड़े गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड में नामजद मास्टरमाइंड गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई सहित अन्य 31 आरोपियों के खिलाफ 26 जुलाई 2022 को चार्जशीट दर्ज की गई थी।