Tag: हिमाचल प्रदेश के शिव बाड़ी मंदिर पर लैंडस्लाइड से 30 से ज्यादा लोगों के मलबे में दबने की आशंका

  • हिमाचल प्रदेश के शिव बाड़ी मंदिर पर लैंडस्लाइड से 30 से ज्यादा लोगों के मलबे में दबने की आशंका

    हिमाचल प्रदेश के शिव बाड़ी मंदिर पर लैंडस्लाइड से 30 से ज्यादा लोगों के मलबे में दबने की आशंका

     

    शिमला : हिमाचल प्रदेश के शिमला शहर से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां पर शिव बाड़ी मंदिर पर बड़ा भूस्खलन हुआ है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुुसार भूस्खलन के कारण मलबे में 30 से 32 लोगों के दबे होने की आशंका है। यह हादसा शिमला के समरहिल के पास सात बजे के करीब हुआ है।

    जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह सावन के उपलक्ष्य पर लोग मंदिर में पूजा करने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान लैंडस्लाइड हो गया और लोग मलबे में दब गए हैं। बड़ी बात यह है कि यहां पर लगातार लैंडस्लाइड हो रहा है और इस वजह से राहत बचाव शुरू नहीं हो पाया है। कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बड़ी संख्या में लोग मलबे में दबे हुए हैं।