Tag: हथियारों के फर्जी licenses बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश

  • हथियारों के फर्जी licenses बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 8 हथियार तस्कर गिरफ्तार; हथियार बहरामद, DGP ने दी Police Team को बधाई

    You are currently viewing हथियरों के फर्जी licenses बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 8 हथियार तस्कर गिरफ्तार; हथियार बहरामद, DGP ने दी Police Team को बधाई

    Gang making fake arms licenses busted, 8 arms smugglers arrested; Weapons recovered, DGP congratulated the police team

    हथियारों के फर्जी licenses बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 8 हथियार तस्कर गिरफ्तार; हथियार बहरामद, DGP ने दी Police Team को बधाई

     

    •  अमृतसरः महानगर में पुलिस द्वारा अपराधियों के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत उस वक्त बड़ी कामयाबी हाथ लगी, जब पुलिस ने एक गुप्त सूचना के आधार पर फर्जी हथियारों के लाइसेंस लाइसेंस बनाने का रैकेट चला रहे हैं। जिसके बाद पुलिस ने छापामारी करते हुए 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। वहीं आरोपियों के पास से पुलिस 7 पिस्तौल, रिवॉल्वर, डबल बैरल राइफल और फर्जी दस्तावेज बरामद किए हैं।

    इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना थी कि कुछ लोग शहर में फर्जी हथियारों के लाइसेंस का इस्तेमाल करके हथियार रख रहे है। पुलिस ने छापामारी कर फर्जी हथियारों का लाइसेंस देने वाले और अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले 8 लोगों के गैंग को दबोचा है। पकड़े गए आरोपियों के पास से पुलिस ने 6 फर्जी हथियार लाइसेंस और आधार कार्ड, 7 पिस्तौल, रिवॉल्वर, डबल बैरल राइफल और फर्जी दस्तावेज बरामद किए हैं। पुलिस आरोपियों से लगातार पूछताछ कर रही है।

    वहीं पुलिस की इस बड़ी उपलब्धि के लिए पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने इस गिरोह का भंडाफोड़ करने पर अमृतसर पुलिस को बधाई दी। इस मामले में आज अमृतसर पुलिस प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी, वहीं पुलिस ने अभी तक आरोपियों की पहचान सार्वजनिक नहीं की है।