Tag: स्कूल में महिला प्रिंसिपल और लेडी टीचर के बीच ढिशूम-ढिशूम

  • स्कूल में महिला प्रिंसिपल और लेडी टीचर के बीच ढिशूम-ढिशूम,जानें क्या है इसकी वजह ,वायरल हुआ Video

     स्कूल में महिला प्रिंसिपल और लेडी टीचर के बीच ढिशूम-ढिशूम,जानें क्या है इसकी वजह ,वायरल हुआ Video

     

    आगरा के मिडिल स्कूल में महिला प्रिंसिपल और एक लेडी टीचर मामूली बात पर बुरी तरह भिड़ गईं. बात हाथापाई तक आ पहुंची. प्रिंसिपल और टीचर के बीच मारपीट बहस और खींचतान का स्कूल में किसी ने वीडियो बना लिया और सोशल मिडिया पर वायरल कर दिया. फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.

    'लेट क्यों आई, तुम्हें तो मैं...', स्कूल में महिला प्रिंसिपल और लेडी टीचर के बीच ढिशूम-ढिशूम, Video

    पिटाई का वीडियो वायरल.

    उत्तर प्रदेश के आगरा से महिला प्रिंसिपल और लेडी टीचर के बीच हाथापाई का वीडियो वायरल हुआ है. जिसके बाद मामला पुलिस तक जा पहुंचा. मामले में लेडी टीचर घायल हुई है. वहीं, महिला प्रिंसिपल और लेडी टीचर दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ थाने में तहरीर दी है. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है

    मामला सिकंदरा थानाक्षेत्र का है. मारपीट के कुल मिलाकर 4 वीडियो वायरल हुए हैं. पहला वीडियो 45 सेकंड का है. दूसरा 3 मिनट 51 सेकंड का है. तीसरा 1 मिनट 13 सेकंड और चौथा वीडियो 52 सेकंड का है. 45 सेकंड के पहले वीडियो में महिला प्रिंसिपल, लेडी टीचर को स्कूल लेट आने के लिए टोकती दिखी. जिस वजह से दोनों में बहस हो गई.

    तो वहीं, लेडी टीचर भी प्रिंसिपल पर चार दिनों से लेट आने का आरोप लगाती दिखी. मौजूद स्टाफ के लोग प्रिंसिपल को चुप हो जाने के लिए बोलते रहे. लेकिन दोनों में विवाद बढ़ता गया. दूसरे 3 मिनट 51 सेकंड के वीडियो में दोनों के बीच तीखी बहस होती दिखी.

    दोनों एक दूसरे के लिए अभद्र भाषा इस्तेमाल कर रहे थे. लेडी टीचर ने प्रिंसिपल से कहा कि तुझे नौकरी करना सीखा दूंगी, जिससे प्रिंसिपल और ज्यादा भड़क गईं. वहां मौजूद लोग दोनों को बहस न करने की सलाह देते रहे. लेकिन दोनों के बीच बहस चलती रही. थोड़ी ही देर में महिला प्रिंसिपल और लेडी टीचर की ये बहस मारपीट में तब्दील हो गई. महिला प्रिंसिपल ने लेडी टीचर का गाल पकड़ कर नोंच लिया. तो वहीं, खींचतान में लेडी टीचर भी प्रिंसिपल का सूट फाड़ दिया.