Tag: सुरक्षाबलों को वाची इलाके में मिली सुरंग

  • Jammu Kashmir: शोपियां में आतंकी ठिकाने का खुलासा, सुरक्षाबलों को वाची इलाके में मिली सुरंग

    Jammu Kashmir: शोपियां में आतंकी ठिकाने का खुलासा, सुरक्षाबलों को वाची इलाके में मिली सुरंग

    Jammu Kashmir: शोपियां में आतंकी ठिकाने का खुलासा, सुरक्षाबलों को वाची इलाके में मिली सुरंग

     

    Jammu Kashmir: जम्मू-कश्मीर के शोपियां में आतंकी ठिकाने का खुलासा हुआ है। कॉम्बिंग के दौरान सुरक्षाबलों को शोपियां के वाची इलाके में सुरंग मिली है।

    Jammu Kashmir के Shopian में आतंकी ठिकाने का खुलासा हुआ है। जानकारी के मुताबिक, सुरक्षाबलों को वाची इलाके में एक सुरंग मिली है, जिसका इस्तेमाल आतंकी गतिविधियों के लिए होता था। दरअसल सुरक्षाबलों को सूचना मिली थी कि शोपियां इलाके में आतंकियों ने एक सुरंग में अपना ठिकाना बना रखा है जिसके बाद यहां तलाशी अभियान चलाया गया तो वाची इलाके में यह सुरंग मिली। सूत्रों के मुताबिक, यहां कोई हथियार नहीं मिला है लेकिन आतंकियों ने इसे अपने छिपने का ठिकाना बनाया हुआ था। फिलहाल इसकी जांच जारी है।

    छिपने के लिए होती थी इस्तेमाल!

    सुरंग का वीडियो जो सामने आया है उसमें देखा जा सकता है कि कैसे जमीन के अंदर सुरंग तैयार की गई है जिसका इस्तेमाल आतंकी अपने बचाव और रहने तथा आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए करते थे। फिलहाल सुरक्षाबलों को यहां से किसी तरह का सामान तो नहीं मिला है लेकिन जहां पर ये रहते उसे सुरक्षाबलों ने नष्ट कर दिया है। अभी तक इस संबंध में पुलिस की तरफ से कोई बयान जारी नहीं किया गया है।

    आतंकवादी हुए थे अरेस्ट

    शुक्रवार को ही जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा जिले से सुरक्षाबलों ने दो ‘हाइब्रिड’ आतंकवादियों को गिरफ्तार किया और उनके पास से हथियार तथा गोलाबारूद बरामद किये थे। इन आतंकवादियों की पहचान हमपोरा के निवासी ऐजाज अहमद भट उर्फ हिलाल और सागीपोरा के रहने वाले नसीर अहमद मीर के रूप में की गई है  हंदवाड़ा में चार अगस्त को तीन ‘हाइब्रिड’ आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया था और इस मामले की जांच के सिलसिले में इन दोनों को गिरफ्तार किया गया।