Tag: सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात

  • अमृतसर में अज्ञात लोगों ने घर के बाहर खड़ी कार को लगाई आग, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना

    You are currently viewing अमृतसर में अज्ञात लोगों ने घर के बाहर खड़ी कार को लगाई आग, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना

    Unknown people set fire to a car parked outside the house in Amritsar, the incident caught on CCTV camera

    अमृतसर में अज्ञात लोगों ने घर के बाहर खड़ी कार को लगाई आग, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना

     

    अमृतसरः महानगर में पुलिस की ढिलमुल कार्यप्रणाली के चलते अपराधियों के हौंसले बुलंद हैं और आए दिन वारदातों को अंजाम देकर आराम से निकल जाते हैं। ऐसा ही एक मामला महानगर में उस वक्त सामने आया, जब एक घर के बाहर खड़ी गाड़ी को दो युवकों ने पेट्रोल छीड़कर आग लगा दी और मौके से फरार हो गए। वहीं यह पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

    घटना के बाद कार के मालिक तहसीलपुरा निवासी प्रदीप कुमार की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज करके कार्रवाई को शुरू कर दिया है दोनों युवकों की तलाश शउरू कर दी है।  जानकारी अनुसार घटना तहसीलपुरा की है, जहां सुबह 4 बजे दो युवकों ने इस घटना को अंजाम दिया। कार मालिक प्रदीप कुमार ने थाना ए-डिविजन रामबाग में शिकायत दी कि उन्होंने रात को अपनी कार आई-20 नंबर को तहसीलपुरा चौक पर खड़ा किया था, लेकिन अज्ञात युवकों ने कार को आग लगा दी। उनकी यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई, जिसकी फुटेज पुलिस ने कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।

  • मनीमाजरा में हुई बड़ी वारदात, नौजवान का तेजधार हथिारों से कत्ल, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना

    You are currently viewing मनीमाजरा में हुई बड़ी वारदात, नौजवान का तेजधार हथिारों से कत्ल, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना

    Major incident in Manimajra, youth killed with sharp weapons, incident caught on CCTV camera

    मनीमाजरा में हुई बड़ी वारदात, नौजवान का तेजधार हथिारों से कत्ल, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना

     

     

    चंडीगढ़: चंडीगढ़ के अंतर्गत आते मनीमाजरा में बीती रात उस वक्त एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई जब, एक पैदल जा रहे युवक पर कुछ युवकों ने तेजधार हथियारों से हमला कर उसकी हत्या कर दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। वहीं हत्यारों की तलाश शुरू कर दी है। हत्या की पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने फुटेज को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। वहीं मृतक युवकर की पहचान सूरज निवासी वाल्मीक मोहल्ला के रूप में हुई है और वह नगर निगम में ठेके पर काम के साथ-साथ बैंडबाजे की टीम में भी काम करता था।

    जानकारी अनुसार सूरज शनिवार रात को वह एक प्रोग्राम से वापिस लौट रहा था। जब वह चिल्ड्रेन पार्क नजदीक पहुंचा तो उसके सामने से मुंह ढके हुए नौजवानों ने उसे घेर लिया। उन्होंने सूरज पर काफी वार किए और उसे लहु-लुहान कर दिया। सूरज को इस हालत में देख कुछ लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने उसे मृतक करार दिया। यह सारी घटना सी.सी.टी.वी. कैमरे में कैद हो गई।

    इसमें साफ दिखाई दे रहा है कि कैसे उसकी तरफ आए नौजवान सूरज को मारते हुए वहां से निकल जाते हैं। फिलहाल चंडीगढ़ पुलिस की तरफ से इस फुटेज के आधार पर जांच की जा रही है। थाना मनीमाजरा में इस सम्बन्धित मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस की तरफ से दोषियों की खोज में छापेमारी की जा रही है।

  • माडल टाऊन में घरेलू विवाद में मां ने घर में घुस बच्चे को उठाया, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात, थाने में है पति-पत्नी के विवाद का मामला

    You are currently viewing माडल टाऊन में घरेलू विवाद में मां ने घर में घुस बच्चे को उठाया, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात, थाने में है पति-पत्नी के विवाद का मामला

    In a domestic dispute in Model Town, the mother entered the house and picked up the child, the incident was caught in the CCTV camera, there is a case of dispute between husband and wife in the police station.

    माडल टाऊन में घरेलू विवाद में मां ने घर में घुस बच्चे को उठाया, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात, थाने में है पति-पत्नी के विवाद का मामला

     

    जालंधरः महानगर के अंतर्गत आते थाना मॉडल टाउन में मंगलवार देर शाम उस समय हंगामा हो गया जब गुरू तेग बहादुर नगर में एक महिला घर में घुसकर अपने ही बच्चे को उठाकर ले गई। बच्चे को ले जाने वाली महिला व उसके रिश्तेदार घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। बताया जा रहा है कि घरेलू विवाद के चलते महिला अपनी ससुराल में 6-6 नकाबपोश लोगों को साथ लेकर आई और अपने बच्चे को उठा ले गई। इसके बाद ससुराली थाना नंबर 6 में शिकायत लेकर पहुंच गए।

    जानकारी अनुसार गुरु तेग बहादुर नगर निवासी युवक का और उनकी पत्नी से घरेलू विवाद चल रहा है और मामला पुलिस के पास है तथा दोनों का एक छोटा बच्चा है। पिछले दिनों पुलिस ने दोनों समझाने की पूरी कोशिश की, लेकिन दोनों में समझौता नहीं हो पाया। वहीं बच्चा दादा-दादी के पास होने के कारण पुलिस ने बच्चे की कस्टडी पुलिस को देने के लिए कहा था। लेकिन बच्चे की मां कानूनी रूप से बच्चे की कस्टडी लेने की बजाय घर में चुपके से घुसकर उसे उठाकर ले गई।

    वहीं मां द्वारा घर से बच्चा ले जाने के बाद शहर में बच्चा चोरी होने की अफवाह फैल गई, जब इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे को चैक किया गया तो पूरे मामले का खुलासा हुआ। ससुरालियों का आरोप है कि जब बहु चोरी से बच्चा लेने आई तो घर में उसकी बुजुर्ग सास थी। वहीं ससुरालियों ने आरोप लगाया कि युवती ने अपनी सास के साथ मारपीट की। मामले की शिकायत लेकर थाने पहुंचे ससुरालियों ने आरोप लगाए कि पुलिस राजनीतिक दवाब में काम कर रही है। उनकी कोई पूछ पड़ताल नहीं हो रही है।

  • लुधियाना में पिस्तौल के बल पर मनी एक्सचेंजर से 60 हजार की नगदी लूटी, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात

    You are currently viewing लुधियाना में पिस्तौल के बल पर मनी एक्सचेंजर से 60 हजार की नगदी लूटी, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात

    In Ludhiana, robbed 60 thousand cash from money exchanger on the strength of pistol, incident caught in CCTV camera

    लुधियाना में पिस्तौल के बल पर मनी एक्सचेंजर से 60 हजार की नगदी लूटी, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात

     

    लुधियानाः पंजाब ढिली पड़ रही कानून व्यव्स्था के कारण बेखौफ लूटेरे वारदातों को आए दिन अंजाम दे रहे हैं। वहीं वीरवार को भी महानगर के अंतर्गत पड़ते शिमलापुरी में एक मनी एक्सचेंजर से लुटेरों ने पिस्तौल की नौक पर 60 हजार की नगदी लूट कर फरार हो गए। लूट की यह वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

    घटना की जनकारी देते दुकान मालिक अरुण कुमार ने बताया कि शिमलापुरी में उनकी योगेश इंट्रप्राइजेज के नाम से मनी एक्सेंज की दुकान है, जहां पर वह रुटीन का काम कर रहे थे, कि तभी दो नकाबपोश युवक अंदर आए और उन पर पिस्तौल तान कर उनकी गल्ले से नकदी निकाली और बाहर खड़े मोटरसाइकिल पर सवार होकर फरार हो गए।

    अरुण ने बताया कि वह शोर मचाता वह मोटरसाइकिल लेकर फरार हो चुके थे। घटना के बाद उसने इसकी सूचना थाना डाबा पुलिस को दी। थाना डाबा प्रभारी इंसपेक्टर नरदेव सिंह और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी के अनुसार पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। जिसके बाद वो मामले की जांच में जुट गए है।