सिद्धू मूसेवाला के मर्डर में चौंकाने वाला खुलासा: तिहाड़ जेल में रची गई थी हत्या की साजिश, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने कई बार गोल्डी बरार से की थी बात
चंडीगढ़ः मशहूर पंजाबी गायक और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला की हत्या को लेकर एक चौंकाने वाला बड़ा खुलासा हुआ है। दरअसल, सिद्धू मूसेवाला की हत्या की साजिश कही और नहीं ब्लकि हाई सिक्योरटी के बीच रची गई थी। इस हत्या की साजिश तिहाड़ जेल में रची गई थी। गौरतलब है कि बीते दिन पंजाब के मानसा जिले के गांव जवाहरके में एके-47 से ताबड़तोड़ फायरिंग हुई थी। इस फायरिंग में सिद्धू मूसेवाला की जान चली गई थी। लॉरेंस बिश्नोई गैंग के साथी और कनाडा में बैठे गोल्डी बराड़ ने इस हत्या की जिम्मेदारी ली थी। वहीं अब हत्या के मामले में तिहाड़ जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई से पंजाब पुलिस भी पूछताछ करेगी। पंजाब पुलिस लॉरेंस को रिमांड पर ले सकती है। लारेंस बिश्नोई तिहाड़ की जेल नंबर 8 की हाई सिक्योरिटी जेल में बंद है और वहीं से अपना गैंग चलाता है।
जिक्रयोग्य है कि पंजाब पुलिस उसको रिमांड पर ले सकती है। उसके गैंग की संख्या 700 बताई जाती है, जिसमें एक से बढ़कर एक शूटर हैं। लारेंस बिश्नोई का गैंग पंजाब, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान,और हिमाचल प्रदेश समेत कई देशों में फैला है और वह मुख्य रूप से रंगदारी वसूलता है।
जिक्रयोग्य है कि पंजाब पुलिस उसको रिमांड पर ले सकती है। उसके गैंग की संख्या 700 बताई जाती है, जिसमें एक से बढ़कर एक शूटर हैं। लारेंस बिश्नोई का गैंग पंजाब, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान,और हिमाचल प्रदेश समेत कई देशों में फैला है और वह मुख्य रूप से रंगदारी वसूलता है।
बता दें कि पंजाब पुलिस ने शुभदीप सिंह सिद्धू उर्फ सिद्धू मूसेवाला समेत 424 लोगों की सुरक्षा शनिवार को वापस ले ली थी। कांग्रेस और अन्य राजनीतिक दलों के नेताओं ने मूसेवाला की हत्या पर स्तबधता और आक्रोश व्यक्त किया है और उनकी सुरक्षा वापस लेने के लिए राज्य की आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साधा। जिसके बाद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि हमले में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने ट्वीट किया, “मैं सिद्धू मूसेवाला की जघन्य हत्या से बहुत दुखी हूं। इसमें शामिल किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।







