Tag: साथ में पत्नी सुनीता भी आईं नजर

  • दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने तिरुपति बालाजी के किए दर्शन, साथ में पत्नी सुनीता भी आईं नजर

    दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने तिरुपति बालाजी के किए दर्शन, साथ में पत्नी सुनीता भी आईं नजर

     

    दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज तिरुपति बालाजी मंदिर पहुंचे। यहां अरविंद केजरीवाल और उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल ने मंदिर में दर्शन किए और आशीर्वाद लिया। बता दें कि इससे पहले अरविंद केजरीवाल वैष्णो माता के दर्शन करने कटरा पहुंचे थे।

    Arvind Kejriwal visited Tirupati Balaji Sunita Kejriwal was seen with him - India TV Hindi

    दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री व आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल आज तिरुपति बालाजी मंदिर में दर्शन करने पहुंचे। यहां उन्होंने परिवार के साथ तिरुपति बालाजी मंदिर में दर्शन किए। इस दौरान उनकी पत्नी सुनीत केजरीवाल भी उनके साथ रहीं। बता दें कि इससे पहले अरविंद केजरीवाल और उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल जम्मू कश्मीर के रियासी जिले में स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर में दर्शन किए थे। इस दौरान उनके साथ अन्य लोग भी मौजूद थे। इस दौरान अरविंद केजरीवाल ने आरती में भाग लिया और माता वैष्णों का आशीर्वाद लिया। इसे लेकर अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट भी शेयर किया था।

    वैष्णो देवी के भी केजरीवाल ने किए थे दर्शन

    पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा, ‘आज अपनी धर्मपत्नी के साथ माता वैष्णो देवी के दरबार में पहुंचा, दर्शन किए और सभी देशवासियों के मंगल की कामना की। माता रानी सबका भला करें और आशीर्वाद दें। जय माता दी।’ बता दें कि इसी साल अरविंद केजरीवाल को मार्च महीने में दिल्ली शराब नीति मामले में ईडी ने गिरफ्तार किया था। हालांकि बीते दिनों अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट ने जमानत दे दिया। जेल से रिहा होने के बाद ही अरविंद केजरीवाल ने कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर में दर्शन किए। इसके बाद वह अपनी पत्नी सुनीता केजरीवाल के साथ माता वैष्णो के दरबार में पहुंचे और उन्होंने माता वैष्णो के दर्शन किए और उनका आशीर्वाद लिया।