भगवान बाल्मीकि क्रांति सेना और शहर निवासियों ने एसडीएम को मांग पत्र देकर किया आगाह,समय रहते संभल जानें के लिए किया इशारा…

Mbd web news (प्रदीप जैन ) आज जंडियाला गुरु के इलाका वासियों और भगवान वाल्मीकि क्रांति सेना के प्रधान स्वर्ण गिल ने एक साथ एस डी एम को एक मांग पत्र दिया इस मांग पत्र में उन्होंने कहा कि शहर में बाहरी लोग आकर कारोबार कर रहे हैं उनकी ना तो पुलिस प्रशासन ने और ना ही मकान मालिक ने कोई पुष्टि की है कि वह लोग कहां से आए हैं और क्यों आए हैं क्योंकि आजकल लव जिहाद का काफी खतरा बढ़ गया है उन्होंने मांग की कि जिस दुकान का किराया 1500- 2000 रुपए है उनका यह बाहरी लोग 30000 से लेकर ₹50000 का किराया देकर कारोबार कर रहे हैं इनके पास इतनी बड़ी रकम कहां से आई और सोचने की बात है जो मकान मालिक इनसे इतना कराया ले रहा है वह अपना प्रॉपर्टी टैक्स और इनकम टैक्स भर रहा है जो दुकानदार पहले इन दुकानों में काम कर अपने परिवार को पाल पोस रहे थे अब वह कहां जाएं जो खुद अपनी दुकानों के मालिक थे वह अब इसी दुकानों पर नौकरी कर रहे हैं क्योंकि मकान मालिक ने अधिक किराया मिलने के कारण इन लोगों से अपनी दुकाने खाली करवा ली और बाहर से आए इन लोगों को डे दी मांग पत्र में यही कहा गया नगर कौंसिल और पुलिस प्रशासन शायद किसी बड़े अनहोनी को न्यो ता दे रहे हैं इसी कारण आंखों पर पट्टी बांध बैठे हैं
एस डी एम आप तो नहीं आए मगर उन्होंने तहसीलदार के रीडर को भेजकर मांग पत्र लिया इस मौके पर बाल्मीकि क्रांति सेना के प्रधान स्वर्ण गिल , सीनियर वाइस प्रधान स्वर्ण सब्बरवाल , जिला प्रधान सतनाम सिंह, सोनी अनेजा, राहुल, रॉकी जैन ,सोनू शर्मा, गोविंद शर्मा मनीष जैन ,अंशुल जैन, गुरिंदर शर्मा , दिनेश जोशी, हनी अनेजा टोनी अनेजा आदि हाजिर थे








