Tag: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत ने पाकिस्तान और चीन को फिर लताड़ा

  • संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने कही दो टूक ;पाकिस्तान को संरा में प्रवचन देने का अधिकार नहींः भारत

      संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने कही दो टूक ;पाकिस्तान को संरा में प्रवचन देने का अधिकार नहींः भारत

    संयुक्त राष्ट्र : भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में पाकिस्तान पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि जिस देश ने आतंकवादी संगठन अल-कायदा के नेता ओसामा बिन लादेन की मेजबानी की और पड़ोसी मुल्क की संसद पर हमला किया, उसके पास संरा में प्रवचन देने का अधिकार नहीं है।

    विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने यह टिप्पणी पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो द्वारा सुधारित बहुपक्षवाद पर परिषद की बहस में बोलते हुए कश्मीर मुद्दे को उठाने के बाद की है। डॉ. जयशंकर ने कहा, “हम स्पष्ट रूप से आज बहुपक्षवाद में सुधार की तात्कालिकता पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। हमारे पास स्वाभाविक रूप से हमारे विशेष विचार होंगे, लेकिन कम से कम यह बात सामने आ रही है कि इसमें और देरी नहीं की जा सकती है। “

    उन्होंने कहा, “संरा की विश्वसनीयता हमारे समय की प्रमुख चुनौतियों के प्रभावी प्रतिक्रिया पर निर्भर करती है, चाहे वह महामारी हो, जलवायु परिवर्तन हो, संघर्ष हो या आतंकवाद हो। जब हम सर्वोत्तम समाधान खोजते हैं, तो हमारे प्रवचन को कभी भी इस तरह के खतरों को लेकर सामान्यीकरण नहीं करना चाहिए।”

    विदेश मंत्री जयशंकर ने पाकिस्तान पर हमला बोलते हुए कहा, “दुनिया जिसे अस्वीकार्य मानती है, उसे सही ठहराने का सवाल ही नहीं उठना चाहिए। यह निश्चित रूप से सीमा पार आतंकवाद के देशों के प्रायोजन पर लागू होता है। न ओसामा बिन लादेन की मेजबानी करना और न ही पड़ोसी मुल्क की संसद पर हमला करना इस परिषद के सामने उपदेश देने के लिए प्रमाण के रूप में काम कर सकता है।”

    डॉ. जयशंकर मंगलवार को संरा सुरक्षा परिषद में भारत की वर्तमान अध्यक्षता के तहत आयोजित आतंकवाद और सुधार बहुपक्षवाद पर दो हस्ताक्षर कार्यक्रमों की अध्यक्षता करने के लिए यहां पहुंचे।

    गौरतलब है कि अमेरिका में 11 सितंबर 2001 के हमलों का मास्टरमाइंड ओसामा बिन लादेन पाकिस्तान के एबटाबाद में रह रहा था और अमेरिकी नौसेना के जवानों ने उसके ठिकाने पर छापेमारी कर उसे मार गिराया था।

    वहीं, पाकिस्तान स्थित लश्कर ए तैयबा और जैश ए मोहम्मद के आतंकवादियों ने 13 दिसंबर 2001 को भारतीय संसद पर हमला किया था, जिसमें नौ लोग मारे गए थे।

  • संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत ने पाकिस्तान और चीन को फिर लताड़ा, आतंकवाद पर सुनाई खरी-खरी

     

    संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत ने पाकिस्तान और चीन को फिर लताड़ा, आतंकवाद पर सुनाई खरी-खरी

     

    संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत के विदेश सचिव विनय कवात्रा ने कहा कि उन लोगों को तलब किया जाना चाहिए जो आतंकवादियों को सुरक्षित आश्रय देते हैं और साथ ही जो उनके साथ खड़े होते हैं और उनके बचाव में आगे आते हैं.

    UNSC में भारत ने पाकिस्तान और चीन को फिर लताड़ा, आतंकवाद पर सुनाई खरी-खरी

    संयुक्‍त राष्‍ट्र में भारत के विदेश सचिव ने आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्‍तान और चीन पर निशाना साधा.

    भारत ने आतंकवाद के मुद्दे पर अंतरराष्ट्रीय मंच पर एक बार फिर पाकिस्तान और चीन को लताड़ लगाई है. संयुक्त राष्ट्र की सुरक्षा परिषद में भारतीय सचिव विनय कवात्रा ने पाकिस्तान और चीन की ओर इशारा करते हुए कहा कि आतंकवाद को रोकने के लिए हमें वैश्विक रूप से काम करना चाहिए. उन्होंने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से आग्रह किया कि उन्हें तलब करो जो आतंकवादियों को सुरक्षित आश्रय मुहैया कराते हैं और यूएनएससी के प्रतिबंधों को लेकर उनके बचाव में आते हैं. विदेश सचिव विनय कवात्रा ने घाना की अध्यक्षता में 15 सदस्यीय सुरक्षा परिषद की खुली बहस में भाग लेते हुए ये बातें कहीं. बैठक का विषय शांति स्थापना और स्थायी शांति था.

    कवात्रा ने कहा, आतंकवाद से उत्पन्न खतरे के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय समुदाय से एकजुट आवाज की जरूरत है. हमें मेजबान देश के सुरक्षाबलों की क्षमताओं को मजबूत करना चाहिए, वित्तीय संसाधनों तक आतंकवादी ताकतों की पहुंच रोकने के लिए हाथ मिलाना चाहिए और सामूहिक रूप से उन लोगों को तलब किया जाना चाहिए जो आतंकवादियों को सुरक्षित आश्रय प्रदान करते हैं और साथ ही जो उनके साथ खड़े होते हैं और उनके बचाव में आगे आते हैं.

    संयुक्त राष्ट्र के महासचिव से मिले विदेश सचिव

    भारत के विदेश सचिव विनय कवात्रा ने संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुतारेस सहित संयुक्त राष्ट्र के शीर्ष नेताओं से मुलाकात की और चिंताजनक मुद्दों पर चर्चा की. कवात्रा ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के 77वें सत्र के अध्यक्ष साबा कोरोसी से भी मुलाकात की और उन्होंने सत्र के लिए पीजीए की प्राथमिकताओं तथा भारत की इनमें भागीदारी के संबंध में चर्चा की. संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन ने गुरुवार को ट्वीट किया, विदेश सचिव विनय कवात्रा ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुतारेस से मुलाकात कर चिंताजनक मुद्दों पर चर्चा की.