Tag: वीडियो हुई वायरल

  • जालंधर में उड़ रही सरकारी आदेशों की धज्जियां, अब महिला ने घर की छत्त से किये फायर, वीडियो हुई वायरल

    You are currently viewing जालंधर में उड़ रही सरकारी आदेशों की धज्जियां, अब महिला ने घर की छत्त से किये फायर, वीडियो हुई वायरल

    Government orders are being flouted in Jalandhar, now the woman fired from the roof of the house, the video went viral

    जालंधर में उड़ रही सरकारी आदेशों की धज्जियां, अब महिला ने घर की छत्त से किये फायर, वीडियो हुई वायरल

     

     

    जालंधरः पंजाब सरकार द्वारा गन कल्चर पर पाबंदी लगाने के लिए लगए गए प्रतिबंध के बावजूद लोगों सरकारी आदेशों की खुलेआम धज्जियां उड़ा रहे हैं। पिछले कुछ दिनों जालंधर में कुल्हड़ पीजा दंपति, के बाद एक माडल द्वारा खेतों में फायर करने का मामला अभी सुर्खियों में छाया हुआ है, वहीं एक नया वीडियो सामने आ गया है, जिसके तहत एक महिला घर की छत्त पर खड़े होकर बंदूक से फायर करती दिखाई दे रही है।

    जानकारी के अनुसार सोशल मीडिया पर जालंधर की एक नई बंदूक रानी की वीडियो वायरल हो रही है। यह महिला रात के अंधेरे में छत पर खड़ी होकर अपने एक साथी के साथ बंदूक से हवाई फायर कर रही है। हालांकि बंदूक को गोलियां डालकर वह खुद लोड नहीं कर रही बल्कि महिला का सहयोगी उसे लोड की हुई बंदूक थमाता है। इसके बाद वह धमाके पर धमाका करते हुए हवाई फायर करती है।

    बताया जा रहा है कि यह महिला जालंधर के अंतर्गत आते लांबड़ा की रहने वाली है। जिसके तहत जालंधर देहात पुलिस अब इस पर एक्शन की तैयारी कर रही है और उसने मामला दर्ज करने के लिए महिला की तलाश शुरू कर दी है।

    वहीं इसी दौरान शहर के एक कांग्रेस के बड़े नेता के करीबी भी हाथों में रिवाल्वर लेकर वीडियो वायरल हो रही है। कांग्रेस नेता के करीबी ने अपने एक दोस्त के साथ हाथों में हथियार लेकर सोशल मीडिया पर खोखली शान दिखाने के लिए फोटो सोशल मीडिया पर वायरल की थी। यह फोटो अब पुलिस अधिकारियों के पास भी पहुंच गई है। इस पर भी अब कार्रवाई की तैयारी हो रही है।

  • पंजाब के ट्रांसपोर्ट मंत्री का चलती गाड़ी पर स्टंट, वीडियो हुई वायरल, सनरूफ खोलकर बाहर निकले, 2 गनमैनों की जिंदगी डाली खतरे में… पढ़ें पूरी खबर

    You are currently viewing पंजाब के ट्रांसपोर्ट मंत्री का चलती गाड़ी पर स्टंट, वीडियो हुई वायरल, सनरूफ खोलकर बाहर निकले, 2 गनमैनों की जिंदगी डाली खतरे में… पढ़ें पूरी खबर

    Punjab Transport Minister’s stunt on a moving vehicle, video went viral, came out with the sunroof open, put the lives of 2 gunmen in danger… read full news

    पंजाब के ट्रांसपोर्ट मंत्री का चलती गाड़ी पर स्टंट, वीडियो हुई वायरल, सनरूफ खोलकर बाहर निकले, 2 गनमैनों की जिंदगी डाली खतरे में… पढ़ें पूरी खबर

     

    चंडीगढ़ः सोशल मीडिया में लगातार एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें पंजाब के ट्रांसपो्ट मंत्री अपनी चलती कार का सनरूफ खोलकर बाहर निकल आते हैं, जिन्हें देखकर उनके गनमैन भी चलती गाड़ी के शीशे खोलकर बाहर की ओर लटक रहे हैं, जिससे उनकी जान लगातार खतरे में पड़ी नजर आ रही है। बताया जा रहा है कि गाड़ी बहुत ही तेजरफ्तार चल रही थी और गाड़ी के दरवाजों के शीशे खोलकर गनमैन भी गाड़ी के दोनों और लटक रहे थे। जिसके बाद लोग लगातार मंत्री के इस कारनामे पर सवाल उठा रहे हैं।

    जानकारी अनुसार पंजाब के ट्रांसपोर्ट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर का खतरनाक स्टंट सामने आया है। वह अपनी इंडेवर गाड़ी के सनरूफ से बाहर निकलकर हाथ हिलाते दिख रहे हैं। यह वीडियो नेशनल हाइवे की बताया जा रहा है। गाड़ी तेज स्पीड में जा रही है और उनके 2 गनमैन भी गाड़ी के दरवाजे के शीशे खोलकर बाहर की तरफ जान को खतरे में डालकर लटके हुए हैं। इस वीडियो के वायरल होते ही लोगों ने अब पंजाब सरकार पर सवाल उठाने शुरू कर दिया है। वहीं मंत्री से इस हरकत और खतरे में पड़ी उनके गनमैनों की जिंदगी को लेकर भी सवाल कर रहे हैं।

    हालांकि इस मुद्दे को लेकर ट्रांसपोर्ट मंत्री की प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी है। ट्रैफिक विशेषज्ञों की मानें तो नेशनल हाइवे पर इस तरह का स्टंट नियमों का उल्लंघन है। हालांकि खुद ट्रांसपोर्ट मंत्री का ही ऐसा वीडियो सामने आने से कई तरह के सवाल उठ रहे हैं।