विजिलेंस की कार्रवाई के खिलाफ पंजाब के IAS अधिकारी ने लिया सामूहिक अवकाश ,जानें पूरी खबर…
चंडीगढ़ : विजिलेंस ब्यूरो द्वारा हाल ही में नामज़द की गई आईएएस अधिकारी नीलिमा के साथ एकजुटता व्यक्त करते हुए, आईएएस अधिकारियों ने ब्यूरो की कार्रवाई के खिलाफ सामूहिक अवकाश पर चले गए हैं।
अधिकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य सचिव वीके जंजुआ और मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव ए वेणुप्रसाद से मुलाकात की और उनके सामने अपनी नाराजगी जताई। अधिकारियों ने कहा कि नीलिमा के खिलाफ मामला दर्ज करते समय प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया है। सूत्रों ने कहा कि पूरे घटनाक्रम से नाराज आईएएस अधिकारी सतर्कता ब्यूरो की कार्रवाई के खिलाफ सामूहिक अवकाश पर चले गए हैं।
गौरतलब है कि पीसीएस अधिकारी और अधीनस्थ कर्मचारी ब्यूरो की कार्रवाई के खिलाफ पहले से ही आंदोलन पर हैं। आईएएस अधिकारियों का यह फैसला राज्य सरकार के कामकाज को रोक देगा।








