Tag: लुधियाना में लुटेरों ने चलती बस को रोक कंडक्टर से की मारपीट

  • लुधियाना में लुटेरों ने चलती बस को रोक कंडक्टर से की मारपीट, पैसों से भरा बैग छीन फरार

    You are currently viewing लुधियाना में लुटेरों ने चलती बस को रोक कंडक्टर से की मारपीट, पैसों से भरा बैग छीन फरार

    लुधियाना में लुटेरों ने चलती बस को रोक कंडक्टर से की मारपीट, पैसों से भरा बैग छीन फरार

     

    लुधियानाः महानगर में थाना लाडोवाल के अधीन आते टोल प्लाजा बेरियल पर बुधवार सुबह 8.30 बजे के करीब मोटरसाइकिल सवार तीन हथियारबंद बदमाशों ने सरकारी बस को घेर लिया और बस के कंडक्टर से मारपीट की, लेकिन बस में बैठी सवारियों ने बदमाशों को खदेड़ दिया। इस घटना के बाद रोडवेज बस चालकों ने पुलिस की कार्यप्रणाली के खिलाफ नेशनल हाईवे के बीच बसे लगाकर जाम लगा दिया। इस वारदात के बाद शहर के लोगों में खौफ है। वहीं पंजाब सरकार के प्रति लोगों में गुस्सा है। लोगों का कहना है कि अब पंजाब के हालात यह बन गए हैं कि सरकारी बसें भी सुरक्षित नहीं हैं। बदमाशों ने सरकारी बसों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है। लोग बसों में अब कैसे सुरक्षित सफर करें।

    जानकारी अनुसार, लुधियाना से जालंधर की तरफ सवारिया लेकर बस आ रही थी। जब बस लाडोवाल टोल प्लाजा को क्रास कर रही थी तो 3 युवक मोटरसाइकिल पर आए, जिन्होंने गन प्वाइंट पर बस रोकी और कंडक्टर का बैग छीनकर फरार हो गए। मौके पर सैकड़ों की तादाद में बसों से निकलकर लोग इकट्ठा होकर प्रशासन व सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन करने लगे। करीब 1 घंटे तक नेशनल हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई जिसके कारण लोगों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

    वहीं, वारदात का पता चलने के डेढ़ घंटे बाद विभिन्न थानों की पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। कंडक्टर ने पुलिस बताया कि हमलावरों के पास दो देसी कट्‌टे भी थे। ड्राइवर ने बस भगाने की भी कोशिश की, लेकिन बदमाशों ने देसी कट्‌टे निकाल लिए थे। कंडक्टर ने बताया कि ड्राइवर और बस को पुलिस थाना ले गई है। वहीं इस मामले को लेकर अभी तक पुलिस की बड़े अधिकारियों ने चुप्पी साधी हुई है।