Tag: लुधियाना में पेशी पर आए दो हवालाती पुलिस कर्मियों को धक्का देकर चलती बस से हुए फरार

  • लुधियाना में पेशी पर आए दो हवालाती पुलिस कर्मियों को धक्का देकर चलती बस से हुए फरार, एक काबू

    You are currently viewing लुधियाना में पेशी पर आए दो हवालाती पुलिस कर्मियों को धक्का देकर चलती बस से हुए फरार, एक काबू

    Ludhiana: Pushing two lock-up police personnel who came to appear, escaped from a moving bus, one under control

    लुधियाना में पेशी पर आए दो हवालाती पुलिस कर्मियों को धक्का देकर चलती बस से हुए फरार, एक काबू

     

    लुधियानाः महानगर के अंतर्गत आती केंद्रीय जेल से पेशी पर आए दो हवालाती पेशी के बाद चलती बस से पुलिस कर्मियों को धक्का देकर फरार हो गए। जिसके बाद पुलिस कर्मियों ने पीछा करके एक हवालाती क गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरा आरोपी मौके से फरार हो गया है। पुलिस कर्मचारी आरोपी की तलाश में लगातार सर्च चला रही है। पकड़े गए आरोपी हवालाती का नाम हरजिंदर सिंह है तथा दूसरे की पहचान फरार आरोपी दीपक कुमार उर्फ दीपू के रूप में हुई।

    मिली जानकारी के अनुसारकेंद्रीय जेल से शुक्रवार को बस पेशी के लिए बंदियों को लेकर आई थी। बस में अलग-अलग केसों से संबंधित कुल 37 हवालाती थे। इन सभी को पेशी पर लाया गया था। सुरक्षा प्रबंधों के बीच सभी हवालातियों को बस में बैठाया गया। जैसे ही शाम के समय बस जेल वापस जाने लगी तो जगराओं पुल से नीचे यू-टर्न लेते समय दोनों हवालातियों ने फरार होने के लिए बस के दरवाजे को धक्का मारा और छलांगें लगा दी। जिसके बाद पुलिस कर्मचारियों ने भी हवालातियों का पीछा किया। एक हवालाती हरजिंदर सिंह को पुलिस ने पकड़ लिया। जबकि उसका साथी दीपक फरार होने में कामयाब हो गया। बताया जा रहा है कि दीपक लोकल अड्‌डा नजदीक की गलियों में घुस गया। जिसके बाद उसका पुलिस को कहीं कुछ पता नहीं चल पाया। जेल सुपरिटेंडेंट शिवराज सिंह नंदगढ़ को घटना से अधिकारियों ने अवगत करवाया।

    इस संबंधी जानकारी देती थाना डिवीजन नंबर-2 की एसएचओ अर्शप्रीत कौर ने कहा कि आरोपी दीपक के खिलाफ थाना डिवीजन नंबर-1 में केस दर्ज था। जबकि हरजिंदर सिंह को एसटीएफ की टीम ने काबू किया था। दोनों आरोपियों से पुलिस को ड्रग बरामद हुआ था। एक आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया है। दूसरा फरार होने में कामयाब हो गया। अब जेल के एएसआई के बयानों पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे देख आरोपी को जल्द लोकेट कर लिया जाएगा।