Tag: लुधियाना की हवा हुई जहरीली

  • लुधियाना की हवा हुई जहरीली, सांस लेने में लोगों को आ रही दिक्कत, 2018 के बाद से फरवरी में एयर क्वालिटी खराब

    You are currently viewing लुधियाना की हवा हुई जहरीली, सांस लेने में लोगों को आ रही दिक्कत, 2018 के बाद से फरवरी में एयर क्वालिटी खराब

    Ludhiana’s air is toxic, people are facing breathing problems, since 2018, air quality deteriorated in February

    लुधियाना की हवा हुई जहरीली, सांस लेने में लोगों को आ रही दिक्कत, 2018 के बाद से फरवरी में एयर क्वालिटी खराब

     

    लुधियानाः लुधियाना का प्रदूषण लेवल लगातार बढ़ता ही जा रहा है। महानगर के लोग प्रदूषित हवा में सांस ले रहे हैं। क्योंकि वायु गुणवत्ता सूचकांक खराब श्रेणी में पहुंच गया है। ऐसी हवा स्वास्थ्य के लिए बहुत खतरनाक मानी जाती है। इतनी खराब गुणवत्ता वाली हवा में सांस लेने से कई प्रकार की बीमारियां हो सकती हैं। लोग अगर ज्यादा समय तक ऐसी खराब हवा में रहते हैं तो उन्हें सांस लेने में दिक्कत जैसी कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आंकड़ों के अनुसार, 2018 के बाद से फरवरी महीने में हवा की गुणवत्ता खराब रही है। इससे पहले फरवरी महीने में हवा इतनी प्रदूषित नहीं होती थी।

    केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, शुक्रवार को लुधियाना में एक्यूआई 274 था और शनिवार को 200 तक आ गया था। बता दें कि इससे पहले वीरवार को लुधियाना में एक्यूआई 282 दर्ज किया गया था। ऐसे एक्यूआई वाली हवा बहुत जहरीली होती है। इसके अलावा पता चला है कि 2018 के बाद से ही महानगर में फरवरी के महीने में हवा की गुणवत्ता काफी खराब आ रही है। 2018 और 2020 को छोड़ कर बाकी सभी वर्षों में फरवरी महीने में हवा की गुणवत्ता काफी खराब थी। वहीं स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि ऐसे एक्यूआई वाली हवा में खुद का ख्याल रखना चाहिए। नाक और मुंह को ढक कर रखना चाहिए। जरूरत न हो तो घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए।