Tag: रेलवे Track पार करते हुए हादसा

  • Jalandhar में तैनात कस्टम विभाग के Assistant Commissioner की Train की चपेट में आने के कारण Death, रेलवे Track पार करते हुए हादसा

    You are currently viewing Jalandhar में तैनात कस्टम विभाग के Assistant Commissioner की Train की चपेट में आने के कारण Death, रेलवे  Track पार करते हुए हादसा

    Jalandhar में तैनात कस्टम विभाग के Assistant Commissioner की Train की चपेट में आने के कारण Death, रेलवे Track पार करते हुए हादसा

    फगवाड़ाः कपूरथला जिले के अंतर्गत आते फगवाड़ा में एक कस्टम विभाग के असिस्टेंट कमिश्नर रैंक के अधिकारी की ट्रेन की चपेट में आने के कारण मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह रेलवे ट्रैक को क्रास कर रहे थे। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। वहीं मृतक की पहचान सेवा राम (59) पुत्र पूरन राम निवासी श्री गुरुरविदास नगर जालंधर के रूप में हुई है।

    इस संबंध में जानकारी देते हुए रेलवे पुलिस के थाना प्रभारी जोध सिंह ने कहा- मृतक सेवा राम जालंधर में कस्टम विभाग में असिस्टेंट कमिश्नर के पद पर तैनात थे तथा वह नंगल रेलवे फाटक की जमीन नापने के लिए टेप लेकर आया थे, गेट बंद होने के कारण उसने अपनी कार पहले ही साइड में खड़ी कर दी थी और वह रेलवे फाटक क्रॉस करने लगे तो इसी दौरान वह फोन पर बात कर रहे थे। इस दौरान फगवाड़ा से जालंधर की ओर जा रही एक पैसेंजर ट्रेन आती दिखाई दी। जब तुरंत उक्त ट्रैक पार कर किसी तरह दूसरी रेल लाइन पर पहुंचे तो इतने में जालंधर से लुधियाना की ओर जा रही मालगाड़ी उन्हें नहीं दिखी। जिसके बाद वह उसकी चपेट में आगा था। जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई थी।

    जिसके बाद रेलवे के ड्राइवर द्वारा मामले की सूचना स्टेशन पर दी गई थी। जिसके बाद जांच के लिए पुलिस पहुंच गई थी। जेब से मिली पहचान पत्र के आधार पर उनकी पहचान हुई। पारिवारिक सदस्यों के बयानों पर पुलिस ने मामले में कार्रवाई कर दी है। मृतक कुछ ही दिनों में अपनी सेवा से रिटायर्ड होने वाले थे। वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची जीआरपी की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए फगवाड़ा सिविल अस्पताल में भेज दिया है।