Tag: योगी बोले- बहकावे में न आएं

  • अग्निपथ स्कीम पर शहर-शहर संग्राम, ट्रेनों में आग, योगी बोले- बहकावे में न आएं

    अग्निपथ स्कीम पर शहर-शहर संग्राम, ट्रेनों में आग, योगी बोले- बहकावे में न आएं

     

    Agneepath Protest: सेना में भर्ती के लिए लाई गई अग्निपथ स्कीम का देश में जगह-जगह विरोध हो रहा है। बिहार, यूपी, हरियाणा और राजस्थान समेत कई राज्यों में युवा सड़कों पर उतरे और विरोध दर्ज करा रहे हैं।

     

     

    LIVE: अग्निपथ स्कीम पर शहर-शहर संग्राम, ट्रेनों में आग, योगी बोले- बहकावे में न आएं

     

    Protest against Agneepath Scheme: सेना में भर्ती के लिए सरकार की ओर से घोषित की गई अग्निपथ स्कीम का तीव्र विरोध देश के राज्यों में शुरू हो गया है। मंगलवार को इस स्कीम का ऐलान किया गया था और बुधवार सुबह ही बिहार के कई जिलों में छात्रों ने इसके खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। यही नहीं गुरुवार को एक बार फिर से मुंगेर, कैमूर, सहरसा, छपरा समेत कई जिलों में छात्र विरोध के लिए उतरे हैं।

    कैमूर में छात्रों ने इंटरसिटी एक्सप्रेस को आग के हवाले कर दिया तो कई जगहों पर सड़क जाम कर टायरों में आग लगाकर प्रदर्शन कर रहे हैं। इसके अलावा दिल्ली-जयपुर हाईवे को भी छात्रों ने राजस्थान में जाम कर दिया है। यूपी के बरेली में सेना की तैयारी कर रहे युवाओं ने विरोध प्रदर्शन शुरू किया है। बिहार से शुरू इस आंदोलन की आग देश के अलग-अलग राज्यों में फैल रही है। आइए जानते हैं, अग्निपथ स्कीम के विरोध में कहां-कहां उतरे हैं अभ्यर्थी और क्या हैं हालात…

     

    Agneepath Protest LIVE: अग्निपथ आंदोलन के बीच नीतीश कुमार के मंत्री ने भी उठाया सवाल

    बिहार के कई जिलों में नरेंद्र मोदी सरकार की अग्निपथ योजना के विरोध में चल रहे उग्र विरोध प्रदर्शन के बीच नीतीश कुमार सरकार में मंत्री विजेंद्र यादव ने भी सवाल उठाया है। जेडीयू के सीनियर नेता ने कहा कि भारत सरकार को इस बात पर विचार करना चाहिए।

     

     

    Agneepath Protest LIVE: बिहार में 22 ट्रेन रद्द, पांच का समय बदला

    केंद्र सरकार की ओर से घोषित की गई अग्निपथ योजना स्कीम के खिलाफ देशभर में विरोध प्रदर्शन हो रहा है। बिहार की बात करें तो यहां 22 ट्रेनें रद्द हो चुकी हैं वहीं, 29 ट्रेनों पर इसका सीधा असर हुआ है। जबकि पांच ट्रेनों का समय बदला गया है।

    Agneepath Protest LIVE: राजस्थान के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन, अभी कोई अप्रिय घटना नहीं

    अल्पकालिक अवधि के लिए संविदा नियुक्ति के आधार पर सेनाओं में युवाओं की भर्ती की केंद्र सरकार की नई ‘अग्निपथ’ योजना के खिलाफ राजस्थान के अनेक हिस्सों में युवाओं ने विरोध-प्रदर्शन किया और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। पुलिस अधिकारियों का दावा है कि प्रदर्शन के दौरान कहीं से किसी अप्रिय घटना की अभी तक कोई खबर नहीं है।

    कभी केंद्र में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का हिस्सा रही राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) के कार्यकर्ता भी इस प्रदर्शन में शामिल हुए। पार्टी ने ‘अग्निपथ’ योजना का विरोध करते हुए जिला मुख्यालयों में प्रदर्शन की घोषणा की थी।

     

    Agneepath Protest LIVE: फौज पर राजनीति के बजाए केवल राष्ट्रनीति होनी चाहिए- दीपेंद्र हुड्डा

    कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने मोदी सरकार पर फौज को लेकर राजनीति करने का आरोप लगाते हुए सेनाओं में भर्ती की अग्निपथ योजना को तुरंत वापस लेने की मांग की है। अग्निपथ योजना के कुछ राज्यों में युवाओं द्वारा विरोध किए जाने के बीच हुड्डा ने कहा कि फ़ौज पर राजनीति के बजाए केवल राष्ट्रनीति होनी चाहिए।

    उन्होंने आगे कहा,“अग्निपथ सैन्यभर्ती योजना चारों ओर दुश्मनों से घिरे देश की सुरक्षा के लिए और भर्ती के लिए प्रयासरत करोड़ों युवाओं के भविष्य लिए घातक है। ये इन युवाओं की राष्ट्रसेवा के प्रति संकल्प का अपमान है। इन युवाओं के भविष्य एवं आत्मसम्मान को संरक्षण ना दे सके ऐसी योजना सरकार वापिस ले।”