Tag: यूपी में योगी सरकार का बड़ा एक्शन

  • यूपी में योगी सरकार का बड़ा एक्शन, जेल में बंद मुख्तार अंसारी की खातिरदारी करने डिप्टी जेलर समेत 5 पुलिस अधिकारी सस्पेंड

    You are currently viewing यूपी में योगी सरकार का बड़ा एक्शन, जेल में बंद मुख्तार अंसारी की खातिरदारी करने डिप्टी जेलर समेत 5 पुलिस अधिकारी सस्पेंड

    Big action of Yogi government in UP, 5 police officers including deputy jailer suspended for taking care of jailed Mukhtar Ansari

    यूपी में योगी सरकार का बड़ा एक्शन, जेल में बंद मुख्तार अंसारी की खातिरदारी करने डिप्टी जेलर समेत 5 पुलिस अधिकारी सस्पेंड

     

    बांदाः यूपी का माफिया सरगना और पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी की खातिरदारी करना पुलिसकर्मियों को भारी पड़ गय। मुख्तार अंसारी इस समय यूपी की बांदा जेल में बंद है। जेल में मुख्तार को स्पेशल ट्रीटमेंट दी जा रही थी. जैसे ही इस बात का खुलासा हुआ, दोषी पुलिसकर्मियों पर सीएम योगी का हंटर चल गया। इस मामले में योगी सरकार ने डिप्टी जेलर सहित 5 पुलिस कर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। गौरतलब है कि पूर्वांचल का डॉन कहे जाने वाले मुख्तार अंसारी यूपी की बांदा जेल में बंद हैं।

    जानकारी अनुसार सोमवार रात को करीब 9 बजे डीएम अनुराग पटेल और एसपी अभिनंदन भारी पुलिस बल के साथ बांदा मंडल कारागार में औचक निरीक्षण के लिए पहुंचे थे। इस दौरान उन्हें जेल का गेट बंद होने की वजह से करीब 15 मिनट तक इंतजार करना पड़ा। ऐसे में इन अधिकारियों को जेल के अंदर अनियमितता की आशंका हुई। जब वह जेल के अंदर गए तो जेल में अनियमितताएं देखने को मिलीं। जिसके बाद डीएम अनुराह पटेल जेल अधिकारियों पर आग बबूला हो गए।

    जानकारी अनुसार अधिकारी जब जेल के अंदर पहुंचे तो उन्हें मुख्तार की बैरिक (15 और 16 नंबर) में दशहरी आम, कीवी समेत अन्य सामान मिला। इस दौरान मुख्तार की सुरक्षा में लगे जेलकर्मियों के पास बॉडी कैम भी नहीं मिला। जब इस मामले में मौजूदा डिप्टी जेलर से डीएम और एसपी ने सवाल किए तो वह संतोषजनक उत्तर नहीं दे सके। इस निरीक्षण के बाद डीएम और एसपी ने एक संयुक्त रिपोर्ट मंगलवार को शासन को भेजी, जिसके बाद डीजी जेल आनंद कुमार ने डिप्टी जेलर वीरेश्वर प्रताप सिंह समेत 4 जेल सुरक्षाकर्मी सस्पेंड कर दिए। इस बात की पुष्टि जेलर वीरेंद्र कुमार ने कर दी है।