Tag: मौके पर पहुंचा बम निरोधक दस्ता और एनएसजी की टीम

  • दिल्ली के गाजीपुर इलाके में मिला संदिग्ध बैग, मौके पर पहुंचा बम निरोधक दस्ता और एनएसजी की टीम

    दिल्ली के गाजीपुर इलाके में मिला संदिग्ध बैग, मौके पर पहुंचा बम निरोधक दस्ता और एनएसजी की टीम

    Suspicious bag found in Ghazipur area of ​​Delhi, Bomb disposal squad and NSG team reached the spot

    दिल्ली के गाजीपुर इलाके में मिला संदिग्ध बैग, मौके पर पहुंचा बम निरोधक दस्ता और एनएसजी की टीम

     

    नई दिल्ली: दिल्ली की गाजीपुर इलाके में एक लावारिस बैग मिलने के बाद हड़कंप मच गया। जिसके बाद मौके पर पहुंची दिल्ली पुलिस ने बम निरोधक दस्ते को सूचना दी। मौके पर पहुंचे बम निरोधक दस्ते ने पूर्वी दिल्ली की गाजीपुर फूल मंडी में पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। वहीं सूचना के बाद मौके पर दमकल की गाड़ियां भी पहुंच गई हैं। गाजीपुर इलाके में संदिग्ध बैग में बम की सूचना मिलने पर दहशत का माहौल बन गया।

    इस संबंधी जानकारी देते दिल्ली पुलिस ने जानकारी देते हुए कहा कि पुलिस का कहना है 10 बजकर 20 मिनट पर एक पीसीआर कॉल आई औरर बताया गया कि एक लावारिस बैग पड़ा है, जिसके बाद सूचना मिलते ही बम निरोधक दस्ते को पूर्वी दिल्ली की गाजीपुर फूल मंडी में भेजा गया। इस दौरान एनएसजी और बम डिस्पोजल टीम मौके पर पहुंची। साथ ही दमकल की गाड़ियां भी मौके पर भेजी गईं हैं। वहीं मौके पर एनएसजी की टीम और बम डिस्पोजल की टीम ने एक गड्ढा खोदा है, जेसीबी मशीन से गड्ढा खोदा गया है। सूत्रों ने कहा कि गड्ढे में संदिग्ध चीज को रखा जाएगा।