मुंबई-सोलापुर और मुंबई-शिर्डी रूट पर वंदे भारत ट्रेन को पीएम मोदी ने हरी झंडी दिखा कर किया रवाना…
पीेएम नरेंद्र मोदी ने हरी झंडी दिखाकर मुंबई से सोलापुर और मुंबई से शिरडी के वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का शुभारंभ किया.
मुंबई: आज (शुक्रवार, 10 फरवरी) पीएम नरेंद्र मोदी मुंबई दौरे पर हैं. इस दौरे में पीएम मोदी ने मुंबई से सोलापुर और मुंबई से शिरडी के लिए दो वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर इसका शुभारंभ किया. देश की ये नौवीं और दसवीं वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें महाराष्ट्र के तीर्थ स्थलों के सफर को तेज, आरामदायक, सुलभ बनाएगी. महाराष्ट्र को मिले इस डबल सौगात से श्रद्धालुओं, कारोबारियों और आम यात्रियों के सफर को एक नया तजुर्बा दिलाएगी. इनके अलावा उनके हाथों से दो एलिवेटेड कॉरिडोर का भी उद्घाटन किया.
इनमें से एक एमटीएनएल जंक्शन से बीकेसी और एलबीएस मार्ग का साथ ही कुर्ला से वकोला मार्ग में सफर करने वालों को ट्रैफिक की समस्याओं से निजात दिलाएगा. प्रधानमंत्री के हाथों इन विकास कामों के उद्घाटन में उनके साथ केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, केंद्रीय मंत्री नारायण राणे, केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास आठवले, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस मौजूद थे.
मुंबई-सोलापुर और मुंबई-शिरडी वंदे भारत ट्रेनों की हुई शुरुआत
देश की सबसे एडवांस्ड टेक्नोलोजी से बनी नौवीं और दसवीं वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की इस सौगात से एक ही दिन में जाकर लौट आने की सुविधा देगी. अब तक जितनी वंदे भारत ट्रेनें शुरू हुई हैं वे एक राज्य से दूसरे राज्यों तक जाया करती हैं. लेकिन ये दोनों वंदे भारत ट्रेनें महाराष्ट्र के ही दो हिस्सों को जोड़ेगी. पीएम मोदी ने एक साथ दो वंदे भारत ट्रेनें मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस के प्लेटफॉर्म 17 और 18 से उद्घाटन किया.







