Tag: माडल टाऊन में घरेलू विवाद में मां ने घर में घुस बच्चे को उठाया

  • माडल टाऊन में घरेलू विवाद में मां ने घर में घुस बच्चे को उठाया, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात, थाने में है पति-पत्नी के विवाद का मामला

    You are currently viewing माडल टाऊन में घरेलू विवाद में मां ने घर में घुस बच्चे को उठाया, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात, थाने में है पति-पत्नी के विवाद का मामला

    In a domestic dispute in Model Town, the mother entered the house and picked up the child, the incident was caught in the CCTV camera, there is a case of dispute between husband and wife in the police station.

    माडल टाऊन में घरेलू विवाद में मां ने घर में घुस बच्चे को उठाया, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात, थाने में है पति-पत्नी के विवाद का मामला

     

    जालंधरः महानगर के अंतर्गत आते थाना मॉडल टाउन में मंगलवार देर शाम उस समय हंगामा हो गया जब गुरू तेग बहादुर नगर में एक महिला घर में घुसकर अपने ही बच्चे को उठाकर ले गई। बच्चे को ले जाने वाली महिला व उसके रिश्तेदार घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। बताया जा रहा है कि घरेलू विवाद के चलते महिला अपनी ससुराल में 6-6 नकाबपोश लोगों को साथ लेकर आई और अपने बच्चे को उठा ले गई। इसके बाद ससुराली थाना नंबर 6 में शिकायत लेकर पहुंच गए।

    जानकारी अनुसार गुरु तेग बहादुर नगर निवासी युवक का और उनकी पत्नी से घरेलू विवाद चल रहा है और मामला पुलिस के पास है तथा दोनों का एक छोटा बच्चा है। पिछले दिनों पुलिस ने दोनों समझाने की पूरी कोशिश की, लेकिन दोनों में समझौता नहीं हो पाया। वहीं बच्चा दादा-दादी के पास होने के कारण पुलिस ने बच्चे की कस्टडी पुलिस को देने के लिए कहा था। लेकिन बच्चे की मां कानूनी रूप से बच्चे की कस्टडी लेने की बजाय घर में चुपके से घुसकर उसे उठाकर ले गई।

    वहीं मां द्वारा घर से बच्चा ले जाने के बाद शहर में बच्चा चोरी होने की अफवाह फैल गई, जब इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे को चैक किया गया तो पूरे मामले का खुलासा हुआ। ससुरालियों का आरोप है कि जब बहु चोरी से बच्चा लेने आई तो घर में उसकी बुजुर्ग सास थी। वहीं ससुरालियों ने आरोप लगाया कि युवती ने अपनी सास के साथ मारपीट की। मामले की शिकायत लेकर थाने पहुंचे ससुरालियों ने आरोप लगाए कि पुलिस राजनीतिक दवाब में काम कर रही है। उनकी कोई पूछ पड़ताल नहीं हो रही है।