Tag: महिला यात्री पर पेशाब करने का मामलाः एयर इंडिया के सीईओ ने मांगी माफी

  • महिला यात्री पर पेशाब करने का मामलाः एयर इंडिया के सीईओ ने मांगी माफी, पायलट और 4 केबिन क्रू से मांगा जवाब, ड्यूटी से हटाया

    You are currently viewing महिला यात्री पर पेशाब करने का मामलाः एयर इंडिया के सीईओ ने मांगी माफी, पायलट और 4 केबिन क्रू से मांगा जवाब, ड्यूटी से हटाया

    Case of urinating on female passenger: Air India CEO apologizes, seeks answers from pilot and 4 cabin crew, removed from duty

    महिला यात्री पर पेशाब करने का मामलाः एयर इंडिया के सीईओ ने मांगी माफी, पायलट और 4 केबिन क्रू से मांगा जवाब, ड्यूटी से हटाया

     

     

    नई दिल्लीः बीत दिनों न्यूयॉर्क से दिल्ली आ रही एयर इंडिया फ्लाइट में महिला यात्री पर एक सहयात्री द्वारा पेशाब करने का मामला सुर्खियों में आने के बाद एयर इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) कैंपबेल विल्सन ने माफी मांग ली है। वहीं एक नोटिस जारी कर विमान के केबिन क्रू और एक पायलट को कारण बताओ नोटिस जरी कर उन्हें हटा दिया गया है। इसी के साथ विमान में शराब परोसने की अपनी नीति पर समीक्षा करने को भी कहा है।

    मिली जानकारी के अनुसार टाटा समूह के स्वामित्व वाली एअर इंडिया के सीईओ कैंपबेल विल्सन ने नवंबर में न्यूयॉर्क से आई एक उड़ान में एक पुरुष यात्री द्वारा महिला सहयात्री पर पेशाब करने की घटना के लिए शनिवार को माफी मांगी और कहा कि चालक दल के चार सदस्यों और एक पायलट को जांच पूरी होने तक ड्यूटी से हटा दिया गया है। एअरलाइन विमान में शराब परोसने की अपनी नीति की समीक्षा कर रही है। घटना से उचित तरीके से न निपटने के लिए आलोचनाओं के बीच विल्सन ने एक बयान में कहा कि एअरलाइन इस मामले से बेहतर तरीके से निपट सकती थी और उन्होंने ऐसे अनुचित व्यवहार की शिकायत करने के लिए मजबूत तंत्र बनाने का वादा किया।

    विल्सन ने कहा, ‘‘एअर इंडिया उड़ान के दौरान ऐसी घटनाओं को लेकर बहुत चिंतित है, जहां उपभोक्ताओं को हमारे विमान में अपने सहयात्रियों के निंदनीय कृत्यों को सहना पड़ा है। हम इन घटनाओं से दुखी हैं और खेद जताते हैं।’’ विल्सन ने कहा, ‘‘एअर इंडिया यह मानती है कि वह उड़ान के दौरान तथा बाद में इन मामलों से बेहतर तरीके से निपट सकती थी और वह कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध है।